तनवीर अली हरिद्वार।
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर शिवालिक नगर में सेवा संकल्प अभियान में संचालित हुआ स्वच्छता अभियान,दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, राजीव शर्मा के नेतृत्व में दिया सेवा का संदेश,
हरिद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में भव्य कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम के उपरांत नवोदय नगर पुलिस लाइन गेट से कलेक्ट्रेट आवासीय कॉलोनी तक एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें नगर पालिका कर्मचारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से धरातल पर उतारने के लिए सेवा संकल्प अभियान के जरिए स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखंड में स्वच्छता, सेवा और जनकल्याण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए राजीव शर्मा ने कहा, “पूज्य बापू महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण की नीव बनाया था, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी, ईमानदारी और निष्ठापूर्ण राष्ट्रसेवा से परिपूर्ण जीवन हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। उनके आदर्शों पर चलते हुए हमें अपने घर और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता का दायित्व केवल सरकार या नगर पालिका तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। जनभागीदारी के माध्यम से ही एक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता और जनसेवा के यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
गांधी व शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,ऋषिकुल कार्यालय में हुआ कार्यक्रम; वक्ताओं ने कहा—महापुरुषों के जीवन-मूल्यों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि…
2 अक्टूबर को जनपद न्यायालय, जिला कारागार और राजकीय संप्रेक्षण गृह में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती पर हुए कार्यक्रम,जिला जज नरेन्द्र दत्त ने न्यायिक अधिकारियों संग संप्रेक्षण गृह का किया सघन निरीक्षण…
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कृपाल कन्या विद्यालय में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता शपथ व नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित,’मेरा युवा भारत’ व ‘बहुउदय लोक सेवा संस्थान’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए कार्यक्रम, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य दिनेश कुमार शर्मा ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत…