महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती: स्वर्ण जयंती पार्क और भेल हीप गेट पर कांग्रेस नेता राजबीर चौहान समेत कांग्रेसियों ने प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण…

तनवीर अली हरिद्वार।

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती: स्वर्ण जयंती पार्क और भेल हीप गेट पर कांग्रेस नेता राजबीर चौहान समेत कांग्रेसियों ने प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण,

हरिद्वार। 2 अक्टूबर 2026 को 26 भेल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों को याद करते हुए उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

​कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्ण जयंती पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके उपरांत सभी नेता व कार्यकर्ता भेल हीप (HEEP) गेट के सामने स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पहुंचे और वहां भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन के विचार आज के दौर में और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश की अखंडता, कृषि और सुरक्षा व्यवस्था की नींव रहा है। चौहान ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इन महान विभूतियों के बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।

​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

​इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You may have missed