2 अक्टूबर पर 40वीं वाहिनी पीएसी में जयंती कार्यक्रम आयोजित; सेनानायक आयुष अग्रवाल ने स्वच्छता कर्मियों को बांटे कंबल, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता व सादगी के जीवन-मूल्यों को सेवा में अपनाने का लिया संकल्प…

तनवीर अली हरिद्वार।

2 अक्टूबर पर 40वीं वाहिनी पीएसी में जयंती कार्यक्रम आयोजित; सेनानायक आयुष अग्रवाल ने स्वच्छता कर्मियों को बांटे कंबल,

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,

सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के जीवन-मूल्यों को सेवा में अपनाने का लिया संकल्प,

​हरिद्वार। 40वीं वाहिनी पीएसी परिसर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

​कार्यक्रम का शुभारंभ 40वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक आयुष अग्रवाल (IPS) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर सेनानायक आयुष अग्रवाल एवं उच्चाधिकारियों ने वाहिनी के स्वच्छता कर्मियों को कंबल वितरित कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की।

​समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेशों के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे, उनकी सादगी व राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। उपस्थित सभी अधिकारियों व जवानों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन-मूल्यों को अपने दैनिक आचरण व पुलिस सेवा में पूरी निष्ठा के साथ अपनाने का संकल्प लिया।

​इस अवसर पर उपसेनानायक मनीषा जोशी, उपसेनानायक जोधराम जोशी, सहायक सेनानायक प्रदीप पंत, शिविरपाल राजेश बिष्ट, आरआई आरटीसी गणेश लाल, आरआई एटीसी महिपाल सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक मंगल सिंह समेत वाहिनी के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may have missed