स्मैक तस्करी पर पिरान कलियर पुलिस का ‘प्रहार’: 36.79 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार, ‘नशा मुक्त देवभूमि-2026’ अभियान में हुई कार्यवाई…

तनवीर अली हरिद्वार।

स्मैक तस्करी पर पिरान कलियर पुलिस का ‘प्रहार’: 36.79 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार, ‘नशा मुक्त देवभूमि-2026’ अभियान में हुई कार्यवाई,

​हरिद्वार। ‘नशा मुक्त देवभूमि-2026’ अभियान और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 36.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​घटना का विवरण व गिरफ्तारी:

जानकारी के अनुसार, बीते 30 सितंबर को पिरान कलियर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एनआईसी (NIC) तिराहे से लगभग पचास मीटर दूर रतमऊ नदी पुल (धनौरी-कलियर) के पास पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को घेरकर धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 36.79 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

​पूछताछ में खुलासा:

पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकुश कुमार (पुत्र धीर सिंह), हाल निवासी केयर हॉस्पिटल भगवानपुर, थाना भगवानपुर (जिला हरिद्वार) बताया। आरोपी ने खुलासा किया कि वह ज्यादा पैसे कमाने और अपने खर्चे पूरे करने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में उतरा था। वह कलियर और आसपास के क्षेत्रों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक एकत्र कर उसे ऊंचे दामों में बेचता था।

​बरामदगी व वैधानिक कार्रवाई:

  • ​गिरफ्तार आरोपी: अंकुश कुमार पुत्र धीर सिंह (निवासी- भगवानपुर, हरिद्वार)
  • ​बरामदगी: 36.79 ग्राम अवैध स्मैक

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पिरान कलियर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

​पुलिस टीम:

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उप-निरीक्षक मुनव्वर हुसैन, मुख्य आरक्षी इसरार अली, मुख्य आरक्षी माजिद खान, आरक्षी विकास त्यागी एवं आरक्षी कैलाशराम शामिल रहे।

You may have missed