तनवीर अली हरिद्वार।
देवभूमि को नशामुक्त बनाने की दिशा में STF की बड़ी पहल: प्रदेशभर के 1.50 लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान का नशा विरोधी संदेश
देहरादून: माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (STF) के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा प्रदेशभर में एक विशाल ऑनलाइन जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के राजकीय विद्यालयों के लगभग 1.50 लाख छात्र-छात्राएं एक साथ ऑनलाइन जुड़े और नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक हुए।
यह ऑनलाइन कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं शैक्षिक दुष्प्रभावों के प्रति सतर्क करने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम रहा।
छात्र-छात्राओं को मिली सही राह, दूर हुईं जिज्ञासाएं
कार्यक्रम के दौरान CO ANTF परवेज अली एवं SI कमाल हसन ने विद्यार्थियों को नशे की लत से बचाव, सही संगति के महत्व, तथा परिवार व शिक्षकों के मार्गदर्शन पर विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने नशे एवं उससे बचाव से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों द्वारा सरल और तथ्यात्मक रूप से समाधान किया गया। साथ ही, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस तक पहुँचाने के सुरक्षित माध्यमों के बारे में भी जानकारी दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (STF) की अपील
SSP STF उत्तराखण्ड ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के लालच या बहकावे में आकर नशा तस्करी जैसे अपराधों में शामिल न हों।
उन्होंने कहा, “यदि कहीं भी नशा तस्करी से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है, तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखण्ड को सूचित करें। आइए, ‘नशे को कहें ना — स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ें।’

More Stories
देहरादून में ₹69 लाख की साइबर ठगी का आरोपी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार,आनंद राठी शेयर्स के नाम पर फर्जी ग्रुप बनाकर की थी धोखाधड़ी, एसएसपी के निर्देश पर STF को मिली बड़ी सफलता…
सामुदायिक केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम: समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासद पंकज चौहान, अवधेश राय, लज्जे राम शर्मा और सरिता नेगी को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ…
हरिद्वार में 20 सूत्रीय कार्यक्रम और ‘विकसित भारत विजन 2047’ पर हुई समीक्षा बैठक, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने दिए निर्देश…