तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार और आधार कार्ड बरामद, सिडकुल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, आरसी, आधार कार्ड, पर्स और नकदी की बरामद…

तनवीर अली हरिद्वार।

तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार और आधार कार्ड बरामद, सिडकुल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, आरसी, आधार कार्ड, पर्स और नकदी की बरामद…

हरिद्वार (विशेष संवाददाता)। थाना सिडकुल क्षेत्र के अंतर्गत रानी रो नदी के पास बंदूक की नोक पर हुई बाइक और मोबाइल लूट की सनसनीखेज वारदात का हरिद्वार पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह की अगुवाई में गठित सिडकुल पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार, आरसी, आधार कार्ड, एक पर्स और ₹1000 नकद बरामद किए हैं। पकड़ा गया एक आरोपी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के अपहरण के प्रयास मामले में भी वांछित चल रहा था।

​नवोदय स्कूल के पास पीठ मैदान से हुई गिरफ्तारी

​घटना 24 सितंबर 2026 की है, जब अन्नेकी हेतमपुर रोशनाबाद निवासी पंकज कुमार ने सिडकुल थाने में शिकायत दर्ज कराई कि रानी रो नदी के पास चार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी पल्सर बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने तत्काल मुकदमा (अ.सं. 402/2026, धारा 309(4) BNS) दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

​लगातार दबिश के दौरान पुलिस टीम ने नवोदय स्कूल के सामने पीठ मैदान के पास से दो आरोपियों—दीपक (21 वर्ष, निवासी रानीपुर/फतेहपुर) और आकाश उर्फ पहाड़ी (26 वर्ष, निवासी रानीपुर/पौड़ी गढ़वाल) को दबोच लिया।

​शराब पीने के बाद पैसों की तंगी बनी लूट की वजह

​सख्ती से पूछताछ में आरोपी दीपक ने खुलासा किया कि 23 सितंबर को रायपुर (देहरादून) में एक महिला के अपहरण के प्रयास के बाद गिरफ्तारी के डर से वे कार से हरिद्वार भाग आए थे। 24 सितंबर को शराब पीने के बाद पैसों की किल्लत होने पर उन्होंने रास्ते से गुजर रहे पंकज को रोककर तमंचा दिखाया और बाइक व मोबाइल लूट लिया।

​फरार साथियों की तलाश में दबिश जारी

​आरोपियों ने बताया कि उनके अन्य साथी लूटी गई बाइक और मोबाइल बेचने गए हैं। पुलिस की टीमें फरार वांछितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

​लूट का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट, उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, अनिल बिष्ट, हेड कांस्टेबल संजय और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।

You may have missed