तनवीर अली हरिद्वार।
चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित: मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद मंडल आयुक्त ने जिलाधिकारियों को कड़ाई से पालन के दिए निर्देश…
हरिद्वार (विशेष संवाददाता)। उत्तराखंड में लगातार बिगड़ते मौसम और मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रा को 27 सितंबर 2026 तक के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) और मौसम विज्ञान केंद्र के भारी से अत्यधिक भारी वर्षा के पूर्वानुमान के मद्देनजर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के हित में यह बड़ा कदम उठाया है।
गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने क्षेत्र के सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में यात्रा स्थगन के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही विभिन्न पड़ावों पर रुके श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने, उनके भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था की जाए।
मंडल आयुक्त ने देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की है कि जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता और प्रशासन द्वारा यात्रा शुरू करने की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की जाती, तब तक वे अपनी यात्रा आगे न बढ़ाएं और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…