तनवीर अली हरिद्वार।
विधायक आदेश चौहान के प्रयासों से रानीपुर को मिली बड़ी सौगात: ₹3.41 करोड़ की लागत से बनेंगी चार सड़कें,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी स्वीकृति; शिवालिकनगर के विभिन्न वार्डों में होगा सड़क चौड़ीकरण और डामरीकरण, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ,
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। क्षेत्रीय विधायक श्री आदेश चौहान की पहल और प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र की चार प्रमुख सड़क निर्माण परियोजनाओं के लिए कुल ₹3.41 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस स्वीकृति के तहत शिवालिकनगर नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में सड़कों का चौड़ीकरण, पुनर्निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण का कार्य किया जाएगा।
स्वीकृत प्रमुख सड़क निर्माण कार्य:
- वार्ड संख्या 02: ₹99.42 लाख की लागत से लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क का सुदृढ़ीकरण।
- शिव मंदिर से चिन्मय डिग्री कॉलेज मार्ग: ₹45.26 लाख की लागत से लगभग 1 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण।
- वार्ड संख्या 03: ₹97.48 लाख की लागत से लगभग 2 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण एवं पुनर्निर्माण।
- वार्ड संख्या 04: ₹99.11 लाख की लागत से लगभग 5 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण एवं पुनर्निर्माण।
मुख्यमंत्री का जताया आभार
सड़क निर्माण कार्यों को हरी झंडी मिलने पर विधायक आदेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसुविधाओं और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रही है। मुख्यमंत्री धामी की विकासपरक सोच से रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति निरंतर तेज हो रही है।
हजारों निवासियों को मिलेगी राहत
विधायक आदेश चौहान ने बताया कि इन सड़कों के बनने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ विद्यार्थियों, व्यापारियों और रोजाना आवागमन करने वाले हजारों परिवारों को सीधे तौर पर सुविधा मिलेगी। सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूती से यातायात सुगम होगा और जाम व जर्जर सड़कों की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि क्षेत्रवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जारीकर्ता:
अतुल वशिष्ठ
मीडिया प्रभारी, विधायक रानीपुर

More Stories
देहरादून में ₹69 लाख की साइबर ठगी का आरोपी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार,आनंद राठी शेयर्स के नाम पर फर्जी ग्रुप बनाकर की थी धोखाधड़ी, एसएसपी के निर्देश पर STF को मिली बड़ी सफलता…
सामुदायिक केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम: समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासद पंकज चौहान, अवधेश राय, लज्जे राम शर्मा और सरिता नेगी को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ…
हरिद्वार में 20 सूत्रीय कार्यक्रम और ‘विकसित भारत विजन 2047’ पर हुई समीक्षा बैठक, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने दिए निर्देश…