सामुदायिक केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम: समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासद पंकज चौहान, अवधेश राय, लज्जे राम शर्मा और सरिता नेगी को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ…

तनवीर अली हरिद्वार।

सामुदायिक केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम: समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासद पंकज चौहान, अवधेश राय, लज्जे राम शर्मा और सरिता नेगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

शिवालिक नगर। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के सामुदायिक केंद्र में रविवार को नवनियुक्त नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सादगी व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासद पंकज चौहान, अवधेश राय, लज्जे राम शर्मा और सरिता नेगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

​कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच का संचालन मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने किया।

​समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर क्षेत्र में विकास की निरंतर श्रृंखला जारी है। क्षेत्र में सड़क, नाली, पार्क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट व स्वच्छता से जुड़े अनेक जनहित कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि कई प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सभी के सहयोग से विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

​भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भी नवनियुक्त सभासदों को बधाई दी और पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजीव शर्मा की अगुवाई में शिवालिक नगर में मूलभूत सुविधाओं और जनविकास के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

​इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी तारिक खान, पालिका कर्मचारी, पार्टी पदाधिकारी, सभासदगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने नए सभासदों के सफल कार्यकाल की कामना की।

You may have missed