डीएम मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने सलेमपुर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन, डीएम ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पौष्टिक आहार समय पर उपलब्ध कराने के दिए कड़े निर्देश…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने सलेमपुर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों संग काटा केक, डीएम ने दिए निर्देश

हरिद्वार, 21 सितंबर 2026 (संवाददाता):

​विकास खंड बहादराबाद के ग्राम सलेमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र-29 में सोमवार को जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित की पत्नी श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ सादगी और आत्मीयता से अपना जन्मदिन मनाया।

​कार्यक्रम के दौरान श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने बच्चों के बीच केक काटा और उन्हें उपहार वितरित कर खुशियां बांटीं। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर प्यार-दुलार जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों के बीच जन्मदिन मनाना एक बेहद सुखद और भावुक अनुभव है। इस दौरान उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, बेहतर पोषण और प्रारंभिक शिक्षा में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका की सराहना की।

समारोह में पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केंद्र में अध्ययनरत बच्चों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पौष्टिक आहार समय पर उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए।

​इस आत्मीय आयोजन में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) अविनाश भदौरिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा सहगल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं तथा स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

You may have missed