तनवीर अली हरिद्वार।
बहादराबाद टोल प्लाजा पर लगा स्वास्थ्य शिविर: 155 कर्मियों की गई निःशुल्क जांच, बांटे चश्मे गए और दवाइयां, विवेकानंद नेत्रालय हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कर्मचारियों की आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और सामान्य स्वास्थ्य का किया परीक्षण,
बहादराबाद। कर्मचारियों के स्वास्थ्य व कल्याण को प्राथमिकता देते हुए गुरुवार को बहादराबाद टोल प्लाजा पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में टोल प्लाजा के 155 कर्मचारियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में पहुंचे विवेकानंद नेत्रालय हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कर्मचारियों की आंखों की जांच के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और सामान्य स्वास्थ्य का परीक्षण किया। जांच के उपरांत आंखों की समस्या से ग्रसित कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मे और दवाइयां वितरित की गईं। डॉक्टरों ने सभी कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए जरूरी परामर्श भी दिए।
कार्यक्रम के दौरान एनएचआईटी (NHIT) के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार और सेफ्टी मैनेजर अश्वनी शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा और उत्तम स्वास्थ्य प्रबंधन की पहली प्राथमिकता है। वहीं, प्लाजा मैनेजर आजाद शर्मा ने बताया कि कर्मियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा, ताकि किसी भी समस्या का समय पर निदान हो सके। शिविर में टोल कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

More Stories
8 माह के भीतर नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को मिला न्याय: आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, नगर कोतवाली पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं साक्ष्य संकलन से मिली सफलता, माननीय विशेष न्यायालय पॉक्सो ने आरोपी पर ₹50,000 का अर्थदंड भी लगाया, SSP हरिद्वार की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई…
भगवानपुर पुलिस की बड़ी सफलता: तमंचे के बल पर हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा, 3 शातिर आरोपी किए गिरफ्तार,मोबाइल,नगदी,बाइक और तमंचा किया बरामद…
डीपीएस रानीपुर में ‘स्वर्ण अक्षर-2026’ के दूसरे दिन साहित्य व संस्कृति की धूम, प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने स्वर्णिम यात्रा पर जताया आभार…