मुख्य सचिव आनंद वर्धन पहुंचे शिवालिक नगर, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया स्वागत; विकास कार्यों की हुई सराहना, मुख्य सचिव ने परिसर में किया वृक्षारोपण, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित भी रहे मौजूद…

तनवीर अली हरिद्वार।

मुख्य सचिव आनंद वर्धन पहुंचे शिवालिक नगर, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया स्वागत; विकास कार्यों की हुई सराहना, मुख्य सचिव ने परिसर में किया वृक्षारोपण, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित भी रहे मौजूद,

शिवालिक नगर। हरिद्वार भ्रमण के दौरान उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव आनंद वर्धन बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर पहुंचे। पालिका परिसर पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनका पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

​दौरे की शुरुआत में मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने पालिका परिसर में पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात उन्होंने पालिका द्वारा क्षेत्र में संचालित की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं, जनसुविधाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

​समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने शिवालिक नगर पालिका के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका स्वच्छता के क्षेत्र में प्रशंसनीय काम कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जनहित में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए अधिकारियों को इसी समर्पण के साथ आगे भी कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।

​वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मुख्य सचिव के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व का यह दौरा पालिका टीम के लिए मार्गदर्शन और नई ऊर्जा का स्रोत है। नगर पालिका प्रशासन शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक नागरिक सुविधाओं से लैस करने के लिए निरंतर संकल्पबद्ध है।

​इस दौरान जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित पालिका के तमाम कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You may have missed