तनवीर अली हरिद्वार।
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर GRP पुलिस ने अर्पित किए श्रद्धासुमन; SP अरुणा भारती ने किया नमन,उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की,
हरिद्वार। भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर जीआरपी पुलिस कार्यालय हरिद्वार में एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार की पुलिस अधीक्षक (SP) सुश्री अरुणा भारती सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में एसपी अरुणा भारती ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के राष्ट्र निर्माण, स्वतंत्रता संग्राम और प्रशासनिक क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पंत जी का जीवन, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का प्रतीक है, जो आज भी समाज और पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है।
इसी क्रम में जीआरपी पुलिस लाइन तथा जीआरपी के समस्त थानों व चौकियों में भी पुलिस कर्मियों द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

More Stories
8 माह के भीतर नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को मिला न्याय: आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, नगर कोतवाली पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं साक्ष्य संकलन से मिली सफलता, माननीय विशेष न्यायालय पॉक्सो ने आरोपी पर ₹50,000 का अर्थदंड भी लगाया, SSP हरिद्वार की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई…
भगवानपुर पुलिस की बड़ी सफलता: तमंचे के बल पर हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा, 3 शातिर आरोपी किए गिरफ्तार,मोबाइल,नगदी,बाइक और तमंचा किया बरामद…
डीपीएस रानीपुर में ‘स्वर्ण अक्षर-2026’ के दूसरे दिन साहित्य व संस्कृति की धूम, प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने स्वर्णिम यात्रा पर जताया आभार…