तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार में कुम्भ मेला-2027 की तैयारियां तेज: सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए SSP नवनीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में CCR में हुई महत्वपूर्ण बैठक, कुम्भ को लेकर पुलिस महकमे ने कसी कमर,
हरिद्वार। आगामी कुम्भ मेला-2027 को भव्य, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों ने अभी से कमर कस ली है। इसी कड़ी में सीसीआर (CCR) हरिद्वार में यातायात नियंत्रण उपसमिति की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यातायात नियंत्रण उपसमिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने की।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड शासन द्वारा मार्च 2026 में कुम्भ मेले के दौरान यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से SSP नवनीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में इस उपसमिति का गठन किया गया था। समिति का मुख्य उद्देश्य कुम्भ मेले जैसे विशाल समागम में हर अखाड़ा सदस्य एवं श्रद्धालु की सुरक्षित यात्रा और हर मार्ग पर सुचारु यातायात सुनिश्चित करना है।
संभावित चुनौतियों के आकलन और बेहतर समन्वय पर जोर
बैठक के दौरान कुम्भ मेला-2027 के दौरान होने वाले संभावित यातायात दबाव, भीड़ नियंत्रण और मार्ग संबंधी चुनौतियों का पूर्व आकलन किया गया। SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों एवं विभिन्न हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
समिति में देहरादून, ऋषिकेश एवं टिहरी के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा धर्मशाला, अखाड़ा, होटल, आश्रम एसोसिएशन, टैक्सी-ऑटो संचालकों, रोडवेज, परिवहन विभाग और मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों को शामिल किया गया है, ताकि सभी विभागों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित कर एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जा सके।
पैदल मार्गों की समीक्षा एवं भीड़ प्रबंधन पर विशेष दिशा-निर्देश
बैठक में विशेष रूप से श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु तय किए जाने वाले पैदल मार्गों (Pedestrian Routes) की विस्तृत समीक्षा की गई। SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैदल मार्गों को बाधा-मुक्त और सुरक्षित बनाने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही अति-संवेदनशील स्थलों पर भीड़ नियंत्रण की सटीक रणनीति तैयार करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में ऑनलाइन व ऑफलाइन जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी
बैठक में प्रत्यक्ष रूप से एसडीएम मंजीत सिंह, ऑटो विक्रम अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, टैक्सी स्टैंड कोषाध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, टैक्सी स्टैंड अध्यक्ष हरीश सिंह बिष्ट, रोडवेज एसीएम विशाल चंद्र, पुलिस लाइन हरिद्वार प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक, कुम्भ सीओ वी.पी. भट्ट, लोक निर्माण विभाग (PWD) हरिद्वार के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, कोतवाली नगर एसएसआई एच.डी. भट्ट, यातायात सीओ विपेंद्र, सीपीयू प्रभारी हितेश कुमार तथा यातायात निरीक्षक संदीप नेगी उपस्थित रहे।
इसके अलावा, नरेंद्र नगर के एसडीएम आशीष एवं ऋषिकेश की एसडीएम कुमकुम जोशी भी ऑनलाइन माध्यम से इस महत्वपूर्ण बैठक से जुड़े और अपने आवश्यक सुझाव दिए।

More Stories
कलियर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: रात में फायरिंग करने वाला आरोपी 12 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार कर, फायरिंग की घटना का किया खुलासा…
लक्सर पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, वांछित केमिस्ट को बदायूं से किया गिरफ्तार, उत्तराखंड और यूपी में फैला रखा था नशीले पदार्थों का नेटवर्क…
ऑपरेशन प्रहार: बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ 2 नशा तस्कर दबोचे…