कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने देर रात धरातल पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर…

तनवीर अली हरिद्वार।

कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने देर रात धरातल पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर,

हरिद्वार:– आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में हरिद्वार जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। सड़कों को गड्ढामुक्त करने तथा हरकी पैड़ी व अन्य घाटों के सौंदर्यीकरण कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित शनिवार देर रात्रि औचक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने धरातल पर पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों में रात के समय चल रहे निर्माण, पेंटिंग और सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया।

दीपावली से पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चंडी घाट चौक से शंकराचार्य चौक, प्रेम नगर चौक, सिंह द्वार, गुरुकुल कांगड़ी हाईवे और हरकी पैड़ी क्षेत्र का दौरा किया। हरकी पैड़ी क्षेत्र में मंदिरों, घाटों एवं पुलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि दीपावली से पहले सभी कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने हरिद्वार की धार्मिक महत्ता को देखते हुए कार्यों की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए।

गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर

राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि डामरीकरण और सड़क मरम्मत के कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी गुणवत्ता के साथ किए जाएं, ताकि आमजन और श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और रात के समय संचालित कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

​इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, राष्ट्रीय राजमार्ग के डिप्टी मैनेजर प्रज्वल, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित संस्थाओं के अधिकारी और कॉन्ट्रैक्टर मौजूद रहे।

You may have missed