तनवीर अली हरिद्वार।
कलियर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: रात में फायरिंग करने वाला आरोपी 12 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार कर, फायरिंग की घटना का किया खुलासा,
रुड़की/कलियर।
थाना कोतवाली कलियर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत तत्परता दिखाते हुए बीते दिनों हुई फायरिंग की घटना का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी को 12 बोर के अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
क्या था पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, गत 24 अगस्त 2026 को बेड़पुर कलियर निवासी सुहेब ने पुलिस को तहरीर दी थी। पीड़ित ने बताया था कि बेड़पुर चौक स्थित ‘त्यागी ढाबा’ के पास अज्ञात हमलावरों ने उस पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला (मु0अ0सं0 196/2026 धारा 109(1), 351(2), 351(3) बीएनएस) दर्ज कर जांच शुरू की।
होटल स्वामी से रंजिश बनी वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि होटल में खाने-पीने को लेकर हुए पुराने विवाद के कारण आरोपी रंजिश रख रहा था। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर होटल स्वामी को सबक सिखाने की नीयत से इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से दबोचा गया आरोपी
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने डिजिटल और मैनुअल साक्ष्यों को जुटाते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 1 सितंबर 2026 को पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर प्रकाश में आए आरोपी विशु सैनी (22 वर्ष) पुत्र अरुण कुमार, निवासी ग्राम गुम्मावाला (थाना पिरान कलियर, हरिद्वार) को खादर वाली रोड से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर का देशी तमंचा भी बरामद कर लिया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, उपनिरीक्षक अमित नौटियाल, हेड कांस्टेबल संजय रावत, हेड कांस्टेबल बबलू कुमार तथा कांस्टेबल मोहम्मद आबिद शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार चल रहे अन्य सह-आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

More Stories
हरिद्वार में कुम्भ मेला-2027 की तैयारियां तेज: सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए SSP नवनीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में CCR में हुई महत्वपूर्ण बैठक, कुम्भ को लेकर पुलिस महकमे ने कसी कमर…
लक्सर पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, वांछित केमिस्ट को बदायूं से किया गिरफ्तार, उत्तराखंड और यूपी में फैला रखा था नशीले पदार्थों का नेटवर्क…
ऑपरेशन प्रहार: बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ 2 नशा तस्कर दबोचे…