तनवीर अली हरिद्वार।
कुंभ-2027: हरिद्वार में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 3 किमी से अधिक लंबे नए घाटों का निर्माण जारी; मेलाधिकारी सोनिका ने रात में किया स्थलीय निरीक्षण, कुंभ जैसे विशाल आयोजन में श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित स्नान अनुभव कराना है हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सोनिका…
हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 के भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर हरिद्वार में विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। श्रद्धालुओं को स्नान की उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंभ नगरी में 3 किलोमीटर से अधिक लंबाई के नए घाटों का निर्माण दिन-रात युद्धस्तर पर जारी है। मेला प्रशासन इन सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विभिन्न स्तरों पर निरंतर निगरानी रख रहा है।
इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका तथा अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती ने बीती रात विभिन्न निर्माण स्थलों का औचक निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
नहर बंदी की अवधि का उठाया जा रहा पूरा लाभ
वर्तमान में गंग नहर बंदी की अवधि का उपयोग करते हुए घाटों के निर्माण में अभूतपूर्व तेजी लाई गई है। निर्माण स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रमिकों और अत्याधुनिक मशीनों को तैनात किया गया है। प्रत्येक घाट पर अलग-अलग अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटे कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। नए घाटों के बनने से हरकी पैड़ी जैसे प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं का दबाव कम होगा और भीड़ प्रबंधन में काफी मदद मिलेगी।
प्रमुख विकास कार्य एवं घाटों का विवरण:
- सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित घाट (हरिद्वार से बहादराबाद): कुल 9 घाट (कुल लंबाई: 2,966 मीटर)
- कामधेनु घाट: शहीद भगत सिंह घाट से सिंहद्वार के मध्य (321 मीटर)
- ऋषिकुल व तुलसी घाट क्षेत्र: अमरापुर घाट से ऋषिकुल पुल, शंकराचार्य चौक और तुलसी घाट के बीच (770 मीटर)
- जानकी, लक्ष्मण व भरत घाट: ऋषिकुल पुल से साक्षी सतनाम घाट के मध्य (735 मीटर)
- नगर निगम कार्यालय के निकट (दायां तट): 275 मीटर लंबा घाट
- बैरागी कैंप (स्केप चैनल): 260 मीटर लंबा स्नान घाट
- खड़खड़ी क्षेत्र: 75 मीटर लंबा वेदनिकेतन घाट
- बहादराबाद क्षेत्र: बैरियर संख्या 6 के पास 200 मीटर लंबा छठ पूजा घाट
- ज्वालापुर क्षेत्र: जटवाड़ा पुल के अपस्ट्रीम में 300 मीटर और दुर्गा मंदिर के पास 30 मीटर लंबा घाट
- हरकी पैड़ी पुनर्विकास (UIIDB): CCR भवन से धनुष पुल के मध्य 82 मीटर लंबा घाट
- “कुंभ जैसे विशाल आयोजन में श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित स्नान अनुभव कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नए घाटों का विस्तार भीड़ नियंत्रण और आवाजाही को सुव्यवस्थित करने में मील का पत्थर साबित होगा।”
— श्रीमती सोनिका, मेलाधिकारी (कुंभ मेला-2027)

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने देर रात धरातल पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर…
“खाकी के खौफ और दबिश के आगे झुका आरोपी: सिडकुल में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी आदर्श यादव गिरफ्तार, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर”
चम्पावत: पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 2,770 नशीले कैप्सूल व टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार, दवाइयों की आड़ में कुमाऊँ क्षेत्र में हो रही थी नशीली दवाओं की सप्लाई,तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सीज, पीलीभीत के डिस्ट्रीब्यूटर से जुड़े हैं तार…