हरिद्वार सिडकुल में ‘इंटर इंजीनियरिंग एक्सपो 2026’ की शानदार शुरुआत, आधुनिक तकनीकों के संगम से औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति, स्टॉल होल्डर्स और उद्योग जगत में देखनेको मिल भारी जबरदस्त उत्साह, एग्जिबिशन आयोजकों की सराहना और भविष्य की उम्मीदें…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार सिडकुल में ‘इंटर इंजीनियरिंग एक्सपो 2026’ की शानदार शुरुआत, आधुनिक तकनीकों के संगम से औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति, स्टॉल होल्डर्स और उद्योग जगत में देखनेको मिल भारी जबरदस्त उत्साह, एग्जिबिशन आयोजकों की सराहना और भविष्य की उम्मीदें,

हरिद्वार:-उत्तराखंड के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने और स्थानीय उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय ‘इंटर इंजीनियरिंग एक्सपो 2026’ को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। गत 24 अक्टूबर को इस भव्य औद्योगिक प्रदर्शनी के शुभारंभ के बाद से ही उद्योग जगत से जुड़े लोगों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। रोशनाबाद स्थित विकास भवन के सामने, इंदिरम्मा ग्राउंड में ‘ओलैम्पिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड’ के तत्वावधान में आयोजित इस एक्सपो में देश भर की 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां अपने नवीनतम उत्पादों, उच्च-स्तरीय मशीनरी और अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन कर रही हैं।
यह प्रदर्शनी आधुनिक तकनीकों और औद्योगिक समाधानों का एक अनूठा संगम साबित हो रही है, जहां मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमेशन, इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों की नवीनतम झलक देखने को मिल रही है।


स्टॉल होल्डर्स और उद्योग जगत में जबरदस्त उत्साह
तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी (24 से 26 अक्टूबर 2026) में भाग ले रहे स्टॉल होल्डर्स और विजिटर्स का कहना है कि यह आयोजन उत्तराखंड के उद्योगों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। एग्जिबिशन में शिरकत कर रहे प्रमुख उद्यमियों और स्टॉल होल्डर्स ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों का दिल से प्रसंशा करते हुए आभार व्यक्त किया है।

(सचिन गौड़ का बयान*
प्रदर्शनी में अपने स्टॉल के साथ मौजूद सचिन गौड़ ने कहा, “हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में इस तरह के भव्य तकनीकी एक्सपो का आयोजन होना स्थानीय उद्योगों और मैन्युफैक्चरर्स के लिए एक सुनहरा अवसर है। यहां हमें देश भर की उन्नत तकनीकों को एक ही छत के नीचे देखने और समझने का मौका मिला है। ओलैम्पिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड ने जिस बेहतरीन ढंग से इस मंच को तैयार किया है, उससे हमारे जैसे स्टॉल होल्डर्स को अपने उत्पादों और तकनीकी समाधानों को एक बड़ा बाजार और सही दर्शक वर्ग तक पहुँचाने में मदद मिल रही है।”

*पुलकित गर्ग का बयान*
उद्यमी पुलकित गर्ग ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “आज के प्रतिस्पर्धी दौर में उद्योगों को आधुनिक मशीनरी और ऑटोमेशन से जोड़ना बेहद जरूरी है। ‘इंटर इंजीनियरिंग एक्सपो 2026’ ने इस दिशा में एक बेहतरीन पहल की है। यहां विजिटर्स की सक्रिय भागीदारी और विभिन्न कंपनियों के साथ हो रहे बेहतरीन संवाद से हमें अपने बिजनेस नेटवर्क को बढ़ाने का शानदार अवसर मिला है। हम आयोजकों के इस सराहनीय प्रयास की भरपूर प्रशंसा करते हैं।”

*अंकित मोदी का बयान*
आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए अमित मोदी ने कहा, “यह प्रदर्शनी केवल एक कमर्शियल इवेंट नहीं, बल्कि तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है। जिस प्रकार से ओलैम्पिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड ने इस तीन दिवसीय आयोजन को सुचारू रूप से प्रबंधित किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है। स्टॉल होल्डर्स और विजिटर्स दोनों के लिए ही यह अनुभव बेहद शानदार रहा है और हम भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद करते हैं।”

*आयोजकों की सराहना और भविष्य की उम्मीदें*


एग्जिबिशन कराने वाली संस्था ‘ओलैम्पिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड’ के इस सफल आयोजन से न केवल सिडकुल के औद्योगिक परिवेश को मजबूती मिल रही है, बल्कि स्थानीय स्तर पर तकनीक के नए द्वार भी खुल रहे हैं। स्टॉल होल्डर्स और उद्योगपतियों द्वारा लगातार मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स से यह साफ है कि यह एक्सपो उत्तराखंड में औद्योगिक प्रगति के नए आयाम स्थापित करने में पूरी तरह सफल रहा है।

You may have missed