तनवीर अली हरिद्वार।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार… 5 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी और आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप!
उत्तराखंड के हरिद्वार से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर पहले से ही सुलग रहे राजनीतिक और सामाजिक माहौल के बीच, अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी ने एक नया भूचाल ला दिया है।
हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई शिकायत मिलने के महज 12 घंटे के भीतर की गई है।
आखिर पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं…
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के जरिए उनके और उनके परिवार की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई। मामला सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि गंभीर आरोप यह भी हैं कि व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाया गया, पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस ने 24 अक्टूबर की रात शिकायत मिलते ही तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 25 अक्टूबर को सहारनपुर में दबिश देकर अभिनेत्री को धर दबोचा। पुलिस ने कथित घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
एसएसपी नवनीत सिंह ने गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी अभिनेत्री को न्यायालय में पेश कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद सियासी गलियारों और सोशल मीडिया पर हलचल काफी तेज हो गई है।
कोतवाली रानीपुर हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर एक महिला के विरूद्ध आपत्तिजनक/अपमानजनक टिप्पणी करने एवं पैसो की माँग करने वाली महिला को हिरासत में लिया
“पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर 12 घण्टो के अन्दर ही पुलिस ने किया गिरफ्तार ”
कोतवाली रानीपुर पर दिनांक 24.10.2026 की रात्रि को वादिया निवासी- टिहरी विस्थापित कॉलोनी, रानीपुर, हरिद्वार की लिखित तहरीर पर महिला निवासी- मकान नं० 2 ए/1682 नियर रेलवे लाईन, मौहल्ला गोविंदनगर, थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर (उ०प्र०) के विरूद्ध सोशल मीडिया पर अश्लील व मानहानिकारक टिप्पणी कर महिला की लज्जा भंग कर वादिया के परिवार की छवि धूमिल करना एवं वादिया को व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की सम्पत्ति अपने नाम करने व 05 करोड़ रुपये की माँग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मु0अ0सं0 387/26 धारा 308(5)(7),79,356(3),356(2), BNS तथा 4/10 स्त्री अशिष्ट रुपण अधिनियम 1986 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त अभियोग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये अभियोग में नामजद प्रतिवादी महिला की तलाश कर आज दिनांक 25.10.2026 को ही उक्त आरोपी के गैर प्रान्त सहारनपुर उ0प्र0 स्थित घर से प्रतिवादी को हिरासत में लिया प्रतिवादी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त किये गये मोबाइल फोन की बरामदगी की गई ।”
गिरफ्तार महिला अरोपी उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 08(5)(7),79,356(3),356(2), BNS तथा 4/10 स्त्री अशिष्ट रुपण अधिनियम 1986 में आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।”
गिरफ्तार आरोपी-
1- महिला निवासी- मकान नं० 2 ए/1682 नियर रेलवे लाईन, मौहल्ला गोविंदनगर, थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर (उ०प्र०)
पुलिस टीम-
- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
- उ0नि0 सन्दीपा भण्डारी
- हे0कानि0 गोपीचन्द
- कानि0 कुलदीप
- म0का0 मोनिका
- म0का0 मीनाक्षी
आपराधिक इतिहास महिला-
1- मु0अ0सं0 356/25 धारा 336(4),248(2),3(5),299 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना झबरेडा
2- मु0अ0सं0 222/25 धारा 196.299 बीएनएस थाना बहादराबाद,
3- मु0अ0सं0 534/25 धारा 248 (बी),3(5),336(4) बीएनएस,
4- मु0अ0सं0 746/24 धारा 308(6),351(2) बीएनएस थाना ज्वालापुर
5- मु0अ0सं0 420/25 धारा 308(7),351 (2),352,79 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
6- मु0अ0सं0- 208/25 धारा 67 आईटी एक्ट, थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
7- मु0अ0सं0 39/25 धारा 351 (2) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना सदर बाजार सहारनपुर
8- मु0अ0सं0 262/25 धारा 196,199 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना फतेहपुर सहारनपुर उ०प्र०
9- मु0अ0सं0 122/25 धारा 308(2), 61(2), 208, 210 बी0एन0एस0 67 आई0टी0 एक्ट, थाना रानीपुर

More Stories
हरिद्वार सिडकुल में ‘इंटर इंजीनियरिंग एक्सपो 2026’ की शानदार शुरुआत, आधुनिक तकनीकों के संगम से औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति, स्टॉल होल्डर्स और उद्योग जगत में देखनेको मिल भारी जबरदस्त उत्साह, एग्जिबिशन आयोजकों की सराहना और भविष्य की उम्मीदें…
कुंभ-2027: हरिद्वार में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 3 किमी से अधिक लंबे नए घाटों का निर्माण जारी; मेलाधिकारी सोनिका ने रात में किया स्थलीय निरीक्षण, कुंभ जैसे विशाल आयोजन में श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित स्नान अनुभव कराना है हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सोनिका…
कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने देर रात धरातल पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर…