लक्सर पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, वांछित केमिस्ट को बदायूं से किया गिरफ्तार, उत्तराखंड और यूपी में फैला रखा था नशीले पदार्थों का नेटवर्क…

तनवीर अली हरिद्वार।

वांछित केमिस्ट बदायूं से गिरफ्तार, लक्सर पुलिस ने दबोचा,वर्ष 2025 से चल रहा था फरार, उत्तराखंड और यूपी में फैला रखा था नशीले पदार्थों का नेटवर्क,

लक्सर (हरिद्वार)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार द्वारा जिले में ड्रग्स और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2025 से फरार चल रहे एक शातिर वांछित केमिस्ट को पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के बदायूं से धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

​कोतवाली लक्सर के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुराग मिलने पर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दबिश दी। पुलिस टीम ने 1 सितंबर को थाना सिविल लाइन (बदायूं) क्षेत्र से वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र (25 वर्ष) पुत्र जगदीश, निवासी ग्राम दियोरीजीत, थाना बिनावर (जनपद बदायूं) को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है।

अवैध अफीम सप्लाई का नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि वर्ष 2025 में लक्सर कोतवाली में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में धर्मेंद्र का नाम प्रकाश में आया था। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अवैध अफीम की सप्लाई करता था और अन्य अभियुक्तों को नशे का सामान उपलब्ध कराता था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में मुकदमा अपराध संख्या 1055/2025 और 1057/2025 (धारा 8/17/29 एनडीपीएस एक्ट) दर्ज हैं।

​पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:

  • ​प्रवीण सिंह कोश्यारी (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली लक्सर)
  • ​नितिन चौहान (वरिष्ठ उपनिरीक्षक)
  • ​यशवीर सिंह नेगी (उपनिरीक्षक)
  • ​अरविन्द रावत (हेड कांस्टेबल)
  • ​धजवीर चौहान (कांस्टेबल)

You may have missed