जनपद में खाकी का बड़ा फेरबदल: एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बदले 15 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र, कई चौकियों के प्रभारी बदले…देखें सूची,

तनवीर अली हरिद्वार।

जनपद में खाकी का बड़ा फेरबदल: एसएसपी हरिद्वार ने बदले 15 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र, कई चौकियों के प्रभारी बदले,

हरिद्वार। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से 15 उपनिरीक्षकों (उ०नि०) और अतिरिक्त उपनिरीक्षकों (अ०उ०नि०) के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस बड़े फेरबदल के तहत जिले की कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारियों को बदला गया है।

स्थानांतरण सूची:

  1. ​उ०नि० मनोज रावत: व०उ०नि० कोतवाली श्यामपुर से कोतवाली रुड़की
  2. ​उ०नि० संजीत कण्डारी: प्रभारी चौकी हरकी पैड़ी (कोतवाली नगर) से व०उ०नि० कोतवाली श्यामपुर
  3. ​उ०नि० अंशुल अग्रवाल: कोतवाली रानीपुर से प्रभारी चौकी हरकी पैड़ी (कोतवाली नगर)
  4. ​उ०नि० शहजाद अली: प्रभारी चौकी इमलीखेड़ा (कोतवाली कलियर) से कोतवाली लक्सर
  5. ​उ०नि० उमेश कुमार: प्रभारी चौकी शांतरशाह (कोतवाली बहादराबाद) से प्रभारी चौकी लखनौता (कोतवाली झबरेड़ा)
  6. ​उ०नि० अजय लाल: प्रभारी चौकी लखनौता (कोतवाली झबरेड़ा) से प्रभारी चौकी शांतरशाह (कोतवाली बहादराबाद)
  7. ​उ०नि० देवेन्द्र पाल: प्रभारी चौकी बाजार (कोतवाली ज्वालापुर) से कोतवाली कनखल
  8. ​उ०नि० मुनव्वर हुसैन: कोतवाली गंगनहर से प्रभारी चौकी धनौरी (कोतवाली कलियर)
  9. ​उ०नि० विपिन कुमार: प्रभारी चौकी कस्बा बाजार (कोतवाली लक्सर) से प्रभारी चौकी रेल (कोतवाली ज्वालापुर)
  10. ​उ०नि० पुष्कर चौहान: कोतवाली कनखल से प्रभारी चौकी बाजार (कोतवाली ज्वालापुर)
  11. ​उ०नि० समीन पाण्डेय: प्रभारी चौकी रेल (कोतवाली ज्वालापुर) से प्रभारी चौकी कस्बा बाजार (कोतवाली लक्सर)
  12. ​उ०नि० अमित नौटियाल: कोतवाली कनखल से प्रभारी चौकी इमलीखेड़ा (कोतवाली कलियर)
  13. ​अ०उ०नि० देवेन्द्र सिंह: प्रभारी चौकी धनौरी (कोतवाली कलियर) से कोतवाली गंगनहर
  14. ​अ०उ०नि० युवराज: कार्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर से थाना बुग्गावाला
  15. ​अ०उ०नि० प्रमोद सिंह: पुलिस लाईन से कार्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर

​सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनता की सुनवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।