रावली महदूद में सड़क पर हुड़दंगबाजी पड़ी भारी! सिडकुल पुलिस ने 4 हुड़दंगियों को दबोचा, शांति भंग में बड़ी कार्रवाई,

तनवीर अली हरिद्वार।

रावली महदूद में सड़क पर हुड़दंगबाजी पड़ी भारी! सिडकुल पुलिस ने 4 हुड़दंगियों को दबोचा, शांति भंग में बड़ी कार्रवाई,

हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र के अंतर्गत रावली महदूद में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और हो-हल्ला कर आमजन को परेशान करने वाले चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

​जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार (28 अगस्त) को रावली महदूद इलाके में कुछ लोग सड़क पर सरेआम हो-हल्ला और हुड़दंगबाजी कर रहे थे। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने और पुलिस कर्मचारियों के काफी समझाने-बुझाने के बावजूद जब आरोपी शांत नहीं हुए, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों को मौके से हिरासत में ले लिया।

इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई:

  1. शिवकुमार (40 वर्ष) पुत्र देवतादीन यादव, निवासी कृपाल नगर, रावली महदूद, सिडकुल।
  2. सुमित कुमार (20 वर्ष) पुत्र शिवकुमार, निवासी कृपाल नगर, रावली महदूद, सिडकुल।
  3. चिंटू (21 वर्ष) पुत्र चरण सिंह, निवासी ग्राम औरंगाबाद (हरियाणा), हाल निवासी कृपाल नगर, सिडकुल।
  4. सौरभ कुमार (23 वर्ष) पुत्र दिनेश कुमार, निवासी कृपाल नगर, रावली महदूद, सिडकुल।

​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल रोहित शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और आम जनता को परेशान करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।

You may have missed