संजय नगर टिबड़ी में हुड़दंग मचा रहे दो युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार: संजय नगर टिबड़ी में हुड़दंग मचा रहे दो युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

रानीपुर (हरिद्वार)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने क्षेत्र में मारपीट और हुड़दंग कर रहे दो युवकों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में चालान किया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त की रात कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के संजय नगर टिबड़ी में दो पक्षों के बीच झगड़े और मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर प्रथम पक्ष के अक्षय (पुत्र धूम सिंह) और दूसरे पक्ष के शेखर कुमार (पुत्र प्रेमचंद्र), दोनों निवासी संजय नगर टिबड़ी, आपस में तीखी बहस और मारपीट कर रहे थे।

​पुलिस कर्मियों ने दोनों को समझाने और शांत कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे उग्र होकर एक-दूसरे के साथ मारपीट पर आमदा रहे। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

​प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत विधिक कार्रवाई की है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

  • ​कांस्टेबल दिग्पाल राणा
  • ​कांस्टेबल विजयपाल

You may have missed