तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
- प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और शौचालयों की हुई गहन सफाई, यात्रियों को मिला स्वच्छ वातावरण
- मुरादाबाद मंडल के निर्देश पर रेलवे कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:– उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले हरिद्वार जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को व्यापक स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसरों में साफ-सफाई को बेहतर बनाना और यात्रियों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है।
अभियान के दौरान रेलवे कर्मचारियों और सफाई कर्मियों की टीमों ने स्टेशन परिसर, सभी प्लेटफॉर्मों, प्रतीक्षालयों, शौचालयों, पेयजल स्थलों और यात्रियों के उपयोग वाले अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर गहन सफाई की। इस दौरान फर्श, दीवारों और सार्वजनिक उपयोग के स्थलों की धुलाई व सफाई विशेष रूप से की गई। इसके साथ ही, स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और कचरे के उचित निस्तारण को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए गए।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे (मुरादाबाद मंडल) महेश यादव ने जानकारी दी कि ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर लगातार स्वच्छता एवं रखरखाव से जुड़ी गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इन अभियानों का उद्देश्य केवल एक दिन की सफाई तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि रेलवे परिसरों में स्वच्छता व्यवस्थाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करना है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

More Stories
हरिद्वार में स्वच्छता और सुव्यवस्था का महाअभियान: डीएम मयूर दीक्षित और मेलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में 5वें दिन भी चमके गंगा घाट; अनुपयोगी पोल हटाकर शहर को बनाया जा रहा अतिक्रमण मुक्त, विशेष स्वच्छता अभियान: गंगा घाटों और औद्योगिक क्षेत्रों में दिखा जनसहयोग, 68 अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए गए…
UPSSSC PET परीक्षा: मुरादाबाद मंडल में उमड़ी भीड़; अधिकारियों महेश यादव व ऋषि कुमार शुक्ला की देखरेख में स्टेशनों पर रहे चाक-चौबंद प्रबंध, चलीं विशेष ट्रेनें, हेल्प डेस्क और चिकित्सा सहायता बूथ रहे मुस्तैद, डिजिटल टिकटिंग और अतिरिक्त काउंटर…
श्यामपुर पुलिस का सघन सत्यापन अभियान: अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर मकान मालिकों पर ठोका गया भारी जुर्माना, एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर की जा रही कार्यवाई…