तनवीर अली हरिद्वार।
सरेआम हुड़दंग और मारपीट करना पड़ा भारी! ज्वालापुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ में दबोचे 3 हुड़दंगी
ज्वालापुर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले 3 युवक गिरफ्तार
हरिद्वार:-ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुराना रानीपुर मोड़ के पास आपस में उलझकर हुड़दंग मचा रहे तीन युवकों को पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
बीती रात (25-26 अक्टूबर 2026) पुराना रानीपुर मोड़ के पास कुछ युवक आपस में भिड़ गए और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा व मारपीट करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीनों हुड़दंगियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- युवराज पुत्र करण सिंह, निवासी- विष्णु गार्डन, थाना कनखल, हरिद्वार (उम्र- 21 वर्ष)
- आर्यन पुत्र संजीव, निवासी- विष्णु गार्डन, थाना कनखल, हरिद्वार (उम्र- 22 वर्ष)
- एकाक्ष पुत्र वीरेन्द्र कुमार, निवासी- विवेक विहार कॉलोनी, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार (उम्र- 22 वर्ष)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- उप निरीक्षक विपिन कुमार (प्रभारी चौकी रेल)
- कांस्टेबल राजपाल
- होमगार्ड आकाश

More Stories
हरिद्वार में स्वच्छता और सुव्यवस्था का महाअभियान: डीएम मयूर दीक्षित और मेलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में 5वें दिन भी चमके गंगा घाट; अनुपयोगी पोल हटाकर शहर को बनाया जा रहा अतिक्रमण मुक्त, विशेष स्वच्छता अभियान: गंगा घाटों और औद्योगिक क्षेत्रों में दिखा जनसहयोग, 68 अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए गए…
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और शौचालयों की हुई गहन सफाई, यात्रियों को मिला स्वच्छ वातावरण, मुरादाबाद मंडल के निर्देश पर रेलवे कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने संभाला मोर्चा…
UPSSSC PET परीक्षा: मुरादाबाद मंडल में उमड़ी भीड़; अधिकारियों महेश यादव व ऋषि कुमार शुक्ला की देखरेख में स्टेशनों पर रहे चाक-चौबंद प्रबंध, चलीं विशेष ट्रेनें, हेल्प डेस्क और चिकित्सा सहायता बूथ रहे मुस्तैद, डिजिटल टिकटिंग और अतिरिक्त काउंटर…