इम्पैक्ट इंडिया समिट 2026: वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा और परमानन्द पोपली नई दिल्ली में ‘श्रेष्ठ एनजीओ सम्मान’ से अलंकृत, “यह सम्मान समाजसेवा के संकल्प को और मजबूत बनाता है” — पाहवा…

तनवीर अली हरिद्वार।

इम्पैक्ट इंडिया समिट 2026: वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा और परमानन्द पोपली ‘श्रेष्ठ एनजीओ सम्मान’ से अलंकृत

​हरिद्वार/नई दिल्ली। धर्मनगरी हरिद्वार के वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ नागरिक महासभा के संस्थापक अध्यक्ष श्री जगदीश लाल पाहवा तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री परमानन्द पोपली को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के भव्य समारोह ‘इम्पैक्ट इंडिया समिट 2026’ में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, जनकल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और निस्वार्थ योगदान के लिए दिया गया।

​नई दिल्ली स्थित गांधी पीस फाउंडेशन में ‘बियॉन्ड द थर्ड आई न्यूज़’ द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर की लगभग 100 प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं ने सहभागिता की। समारोह में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित श्री कंवल सिंह चौहान जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

​जगदीश लाल पाहवा को मिला ‘श्रेष्ठ एनजीओ सम्मान 2026’

​समारोह के दौरान ट्री TRUST ऑफ़ इंडिया के संरक्षक श्री जगदीश लाल पाहवा को उनके प्रेरणादायी सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘श्रेष्ठ एनजीओ सम्मान पुरस्कार 2026’ प्रदान किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी श्री परमानन्द पोपली जी को भी उनके विशेष सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

​उल्लेखनीय है कि श्री पाहवा लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण, व्यापक वृक्षारोपण, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण एवं समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

“यह सम्मान समाजसेवा के संकल्प को और मजबूत बनाता है” — पाहवा

​राष्ट्रीय मंच पर हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करते हुए सम्मान प्राप्त करने पर श्री जगदीश लाल पाहवा ने प्रसन्नता जताई और आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

​“यह सम्मान केवल मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी समर्पित सहयोगियों एवं संस्थाओं का सम्मान है जो समाजहित में निस्वार्थ भाव से जुटी हैं। समाजसेवा मेरे लिए केवल कार्य नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है। 100 से अधिक राष्ट्रीय संस्थाओं के बीच यह सम्मान प्राप्त होना हरिद्वार के लिए गौरव की बात है। यह सम्मान हमें और अधिक ऊर्जा एवं निष्ठा के साथ जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”

​राष्ट्रीय स्तर पर दोनों समाजसेवियों को मिला यह सम्मान धर्मनगरी हरिद्वार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है और भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

You may have missed