तनवीर अली हरिद्वार।
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर ग्राम सलेमपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मनोज धनगर,
हरिद्वार। विधानसभा क्षेत्र 26, बीएचईएल रानीपुर के अंतर्गत ग्राम सलेमपुर में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस (वाल्मीकि जयंती) के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में पहुँचकर मनोज धनगर ने सर्वप्रथम भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के श्रीचरणों में नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने रिबन काटकर शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल, अपार उत्साह और सामाजिक एकता के रंगों में रंगा नजर आया।
महर्षि वाल्मीकि के विचार संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज धनगर ने कहा कि “भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनकी अमर रचना ‘रामायण’ संपूर्ण मानव जाति के लिए मार्गदर्शक है। उनके विचार हमें सत्य, ज्ञान, सदाचार, मानवता और उच्च नैतिक मूल्यों पर चलने का संदेश देते हैं। महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलकर ही हम समाज में प्रेम, समानता और आपसी भाईचारे की जड़ों को मजबूत कर सकते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन हमारी महान सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ समाज में आपसी सहयोग और एकता की भावना को प्रबल करते हैं। वाल्मीकि जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है।
गणमान्य जनों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान ग्राम सलेमपुर के प्रधान प्रतिनिधि पप्पू सिंह पाटिल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजक, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मनोज धनगर ने आयोजकों द्वारा किए गए भव्य स्वागत और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों को महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस की बधाई देते हुए सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

More Stories
सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” भेल में कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दिलाई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा…
हरिद्वार: लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी परिवहन विभाग का चाबुक, 35 के चालान और 3 बसें सीज, तकनीकी जाँच और फिटनेस पर रहा विशेष जोर, संचालकों को दी गई कड़ी चेतावनी…
चंपावत पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: एसपी रेखा यादव के सख्त आदेशों का असर, नेपाल बॉर्डर के पास भारी अवैध शराब के साथ शातिर गिरफ्तार! वार्निंग, एसपी रेखा यादव का साफ संदेश—चंपावत में नशा तस्करी करने वालों की खैर नहीं, ताबड़तोड़ कार्रवाई का यह सिलसिला यूं ही रहेगा जारी…