तनवीर अली हरिद्वार।
चंपावत पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: एसपी रेखा यादव के सख्त आदेशों का असर, नेपाल बॉर्डर के पास भारी अवैध शराब के साथ शातिर गिरफ्तार! वार्निंग, एसपी रेखा यादव का साफ संदेश है—चंपावत की धरती पर नशा तस्करी करने वालों की खैर नहीं, ताबड़तोड़ कार्रवाई का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा!
चंपावत / बनबसा:
जनपद चंपावत में अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीमती रेखा यादव के कड़े तेवरों और स्पष्ट निर्देशों का असर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में, थाना बनबसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेपाल सीमा के पास से भारी मात्रा में अवैध देशी और नेपाली शराब के साथ एक शातिर तस्कर को धर दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्रान्तर्गत गड़ीगोठ (नेपाल जाने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे कच्चे रास्ते पर) संदिग्ध गतिविधियों और तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके सामान की तलाशी ली, जिससे अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।
यह बरामद हुआ माल:
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 48 टेट्रा पैक देशी अवैध मसालेदार शराब तथा 150 बोतल (प्रत्येक 300 मिलीलीटर) कर्णाली नेपाली मार्का अवैध शराब बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजीव पुत्र हर प्रसाद (उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 7, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पीछे, थाना खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर) के रूप में हुई है।
मुकदमा दर्ज, जेल भेजा गया अभियुक्त:
तस्कर के विरुद्ध थाना बनबसा में मु0अ0सं0-88/2026, अंतर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
इस ताबड़तोड़ और सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित कर्मी शामिल रहे:
- अ0उ0नि0 धीरेंद्र सिंह बिष्ट
- हे0का0 नईम कुरैशी
- का0 पंकज सिंह
चंपावत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे का अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

More Stories
सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” भेल में कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दिलाई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा…
हरिद्वार: लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी परिवहन विभाग का चाबुक, 35 के चालान और 3 बसें सीज, तकनीकी जाँच और फिटनेस पर रहा विशेष जोर, संचालकों को दी गई कड़ी चेतावनी…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर ग्राम सलेमपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मनोज धनगर ने कहा, महर्षि वाल्मीकि के विचार संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत…