तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार: लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी परिवहन विभाग का चाबुक, 35 के चालान और 3 बसें सीज,तकनीकी जाँच और फिटनेस पर रहा विशेष जोर, संचालकों को दी गई कड़ी चेतावनी…
हरिद्वार:- यात्री सुरक्षा को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ने वाली लग्जरी और स्लीपर बसों के खिलाफ हरिद्वार में परिवहन विभाग का विशेष अभियान लगातार चौथे दिन भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर बड़ा एक्शन लेते हुए 35 वाहनों के चालान काटे और गंभीर खामियां मिलने पर 3 बसों को सीज कर दिया।
तकनीकी जाँच और फिटनेस पर रहा विशेष जोर
पड़ोसी राज्यों में हाल ही में हुई दर्दनाक बस दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए परिवहन विभाग ने जनपद में प्रवेश करने वाली लग्जरी बसों की तकनीकी जाँच तेज कर दी है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान परिवहन कर अधिकारी सुश्री वरुणा सैनी और सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्री आनंद वर्धन ने संयुक्त रूप से बसों की सघन जाँच की।
निरीक्षण के दौरान बसों की तकनीकी स्थिति, फिटनेस, परमिट की शर्तों, अनधिकृत परिवर्तनों (अल्टरेशन) और इमरजेंसी एग्जिट समेत अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से परख की गई। जिन बसों में नियमों की अनदेखी या सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई, उन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई।
संचालकों को दी गई कड़ी चेतावनी
परिवहन विभाग ने सभी बस संचालकों और चालकों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिया है कि वे वाहन के सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें और निर्धारित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें। विभाग का स्पष्ट संदेश है कि यात्रियों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी यह विशेष चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा, तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ वाहन सीज करने और भारी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” भेल में कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दिलाई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर ग्राम सलेमपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मनोज धनगर ने कहा, महर्षि वाल्मीकि के विचार संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत…
चंपावत पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: एसपी रेखा यादव के सख्त आदेशों का असर, नेपाल बॉर्डर के पास भारी अवैध शराब के साथ शातिर गिरफ्तार! वार्निंग, एसपी रेखा यादव का साफ संदेश—चंपावत में नशा तस्करी करने वालों की खैर नहीं, ताबड़तोड़ कार्रवाई का यह सिलसिला यूं ही रहेगा जारी…