रानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर तस्कर, 3.5 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार, नशा मुक्त देवभूमि अभियान में मिली बड़ी सफलता, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं चोरी और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे,

तनवीर अली हरिद्वार।

रानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर तस्कर, 3.5 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार, नशा मुक्त देवभूमि अभियान में मिली बड़ी सफलता, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं चोरी और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे,

हरिद्वार (विशेष संवाददाता)। ‘नशा मुक्त देवभूमि-2026’ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देशों पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने 6.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (21 अगस्त) को कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम जमालपुर खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते पर गश्त पर थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.63 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

विष्णुलोक कॉलोनी का रहने वाला है आरोपी

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान विपिन पुत्र हरिद्वारी लाल, निवासी विष्णुलोक कॉलोनी (कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी विपिन शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर पूर्व में भी कोतवाली रानीपुर और कोतवाली ज्वालापुर में चोरी, आर्म्स एक्ट (4/25) और एनडीपीएस एक्ट के करीब 7 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान, कॉन्स्टेबल करम तोमर, कुंवर राणा तथा सुरेन्द्र तोमर शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

You may have missed