तनवीर अली हरिद्वार।
कांवड़ मेले के दौरान हुई चैन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, 2 शातिर स्नेचर दबोचे, चैन की बरामद, ज्वालापुर पुलिस और सीआईयू कि टीम के हाथ लगी कामयाबी,
हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए कोतवाली ज्वालापुर और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त पुलिस टीम ने कांवड़ मेले के दौरान हुई हाई-प्रोफाइल चैन स्नैचिंग की घटना का सफ़ल अनावरण किया है। पुलिस ने मामले में शामिल दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली है।
घटना 3 अगस्त 2026 की है, जब नंदपुरी कॉलोनी (आर्यनगर, ज्वालापुर) निवासी अश्वनी खुराना के भाई के गले से सैनी आश्रम के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली थी। शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
एसएसपी नवनीत सिंह के सख्त निर्देशों पर गठित पुलिस व सीआईयू की टीम ने लाखों की भीड़ के बीच डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग का सहारा लिया। इलेक्ट्रॉनिक्स डाटा और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद 21-22 अगस्त की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेगमपुर (बहादराबाद) क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शिवम गुप्ता और राहुल (दोनों निवासी लखीमपुर खीरी, यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई सोने की चेन बरामद की।
पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी शिवम गुप्ता बेहद शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी राहुल के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी, सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

More Stories
घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, 100% नकदी व सिगरेट के डिब्बे बरामद, नगर कोतवाली पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया में हुई चोरी का किया खुलासा…
रानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर तस्कर, 3.5 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार, नशा मुक्त देवभूमि अभियान में मिली बड़ी सफलता, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं चोरी और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे,
आईजी व एसएसपी कुंभ के मार्गदर्शन में पुलिस जवानों का 6 दिवसीय चतुर्थ चरण प्रशिक्षण संपन्न, कुम्भ क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान, 293 पुलिसकर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों ने लिया भाग…