तनवीर अली हरिद्वार।
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम
हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार द्वारा जनपदभर में ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान के तहत विभिन्न विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार, नरेन्द्र दत्त के आदेश पर संपन्न हुआ।
जीआरपी मुख्यालय रानीपुर में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सीनियर डिविजन) सिमरनजीत कौर ने उत्तराखंड पुलिस के ट्रेनी एसआई को नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023—की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में डिप्टी LADC रमण कुमार सैनी ने निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा जागृति योजना और टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी।
अभियान के अंतर्गत युवाओं और आमजन को सहूलियत देने के लिए नेहरू युवा केंद्र (रानीपुर मोड़) में विधिक सहायता हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर एवं नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने फीता काटकर किया। इस हेल्प डेस्क पर युवाओं को मौलिक अधिकारों, मूल कर्तव्यों और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए अधिवक्ताओं व पीएलवी (PLV) की तैनाती की गई है।
जेल समीक्षा दिवस के अवसर पर सचिव सिमरनजीत कौर एवं डिप्टी डिफेंस काउंसिल द्वारा जिला कारागार हरिद्वार का दौरा कर 18 से 21 वर्ष के बंदियों (एकलव्य बैरक) के साथ संवाद स्थापित किया गया। उन्हें पॉक्सो एक्ट, कानूनी अधिकारों और शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया, साथ ही बंदियों के परिजनों की समस्याएं सुनकर विधिक सलाह दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य चरण में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में युवा अधिवक्ताओं के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसकी शुरुआत सचिव सिमरनजीत कौर ने नालसा की जागृति योजना 2025 का परिचय देकर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त ने कहा, “आज का युवा भविष्य का राष्ट्र निर्माता है।” उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु और चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को याद दिलाते हुए युवा वकीलों को कड़ी मेहनत और निरंतर अध्ययन के जरिए सफलता की बुलंदियों को छूने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसमहेंद्र सिंह, सचिव विपिन द्विवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बड़ी संख्या में युवा वकील उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…