तनवीर अली हरिद्वार।
योगस्थली खेल परिसर में सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का भव्य आगाज, खिलाड़ियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ,खेल महाकुंभ 2026-27: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और विधायक आदेश चौहान ने किया प्रतियोगिताओं का शुभारंभ; राज्य स्तरीय हॉकी क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार, देहरादून और उधमसिंह नगर का दबदबा
हरिद्वार (विशेष संवाददाता)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, हरिद्वार के तत्वावधान में खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार को रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में हुआ। इसके साथ ही राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन के मुकाबले भी पूरे उत्साह और रोमांच के साथ खेले गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक (पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, जनगणना) और विशिष्ट अतिथि रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर तथा गगन में गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिताओं का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उपस्थित सभी युवा खिलाड़ियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “खेल महाकुंभ न केवल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि राष्ट्र के निर्माण और प्रगति में भी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करता है।” उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रभारी मुकेश कुमार भट्ट, यमकेश्वर की क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूनम मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र पण्डे, ग्राम विकास अधिकारी एवं उद्घोषक विनोद मिश्रा सहित क्रीड़ा प्रशिक्षक व शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता (बालक वर्ग): क्वार्टर फाइनल परिणाम
अंडर-14 बालक वर्ग:
- हरिद्वार बनाम अल्मोड़ा: हरिद्वार ने अल्मोड़ा को 5-0 से शिकस्त दी।
- उधमसिंह नगर बनाम पिथौरागढ़: उधमसिंह नगर ने 8-0 से एकतरफा जीत दर्ज की।
- देहरादून बनाम नैनीताल: देहरादून ने नैनीताल को 3-0 से हराया।
- रुद्रप्रयाग बनाम चम्पावत: रुद्रप्रयाग ने चम्पावत को 9-0 से पराजित किया।
अंडर-19 बालक वर्ग:
- हरिद्वार बनाम टिहरी: हरिद्वार ने टिहरी को 9-0 से हराया।
- पिथौरागढ़ बनाम चम्पावत: पिथौरागढ़ ने 10-1 से शानदार जीत हासिल की।
- उधमसिंह नगर बनाम नैनीताल: उधमसिंह नगर 3-1 से विजयी रहा।
- रुद्रप्रयाग बनाम देहरादून: रुद्रप्रयाग ने देहरादून को 5-1 से मात दी।
सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026: एथलेटिक्स परिणाम
अंडर-14 बालक वर्ग (600 मीटर दौड़):
- प्रथम: कुनाल (कलियर विधानसभा)
- द्वितीय: विशाल थापा (ऋषिकेश विधानसभा)
- तृतीय: लक्ष्मण (ज्वालापुर विधानसभा)
अंडर-14 बालक वर्ग (60 मीटर दौड़):
- प्रथम: अभिराज (धर्मपुर विधानसभा)
- द्वितीय: कुनाल (कलियर विधानसभा)
- तृतीय: सिद्धार्थ रुद्री (ऋषिकेश विधानसभा)
अंडर-14 बालक वर्ग (लंबी कूद):
- प्रथम: पुनीत (रानीपुर विधानसभा)
- द्वितीय: सरस थापा
- तृतीय: वंश कुमार (हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा)
विभाग के अनुसार, खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत आने वाले दिनों में विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रदेश भर के उभरते खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

More Stories
रेड अलर्ट: 27 सितंबर को हरिद्वार समेत चार जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, मौसम का बदला मिजाज: जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सभी अधिकारी व आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर…
सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चोरी की मोटरसाइकिल समेत आरोपी गिरफ्तार,बाइक की बरामद…
‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार…एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान…