तनवीर अली हरिद्वार।
विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में रानीपुर विधानसभा में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में ,भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग,
बहादराबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानीपुर विधानसभा के बहादराबाद मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पृथ्वीराज चौहान चौक से शुरू हुई इस यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा बहादराबाद की विभिन्न कॉलोनियों और गांवों से होकर गुजरी। इस दौरान पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गुंजायमान रहा।
मौके पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और सशक्त बन रहा है। ऐसी यात्राएं नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं।
वहीं, दायित्वधारी राज्यमंत्री नितिन गौतम ने कहा कि यह यात्रा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में नई ऊर्जा का संचार करती है। भाजपा कार्यकर्ता ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ राष्ट्रसेवा के लिए सदैव तत्पर हैं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, विशाल गर्ग, चित्रा शर्मा, चेतन चौहान, नीरज चौहान, नीति शर्मा, मनोज परालिया, प्रमोद पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…