​रेड अलर्ट: 27 सितंबर को हरिद्वार समेत चार जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, ​मौसम का बदला मिजाज: जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सभी अधिकारी व आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर…

तनवीर अली हरिद्वार।

  • रेड अलर्ट: 27 सितंबर को हरिद्वार समेत चार जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का खतरा
  • ​मौसम का मिजाज: जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सभी अधिकारी व आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर

​हरिद्वार। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के बाद जिला प्रशासन ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए पूरे तंत्र को हाई अलर्ट पर रख दिया है। 27 सितंबर को हरिद्वार, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना के मद्देनजर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।

​अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता के अनुसार, 25 सितंबर से ही प्रदेश के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर समेत विभिन्न जिलों में गर्जन, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया था, जो 27 सितंबर तक तीव्र रूप ले सकता है।

​जिलाधिकारी की अपील और निर्देश:

खराब मौसम की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 26 और 27 सितंबर को जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आपदा और दुर्घटना से बचाव के लिए लोग अनावश्यक रूप से नदी-नालों, गदेरों और संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न जाएं।

​जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने, किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

​आपातकालीन संपर्क नंबर (Help Centre):

किसी भी आपदा या आपात स्थिति में तुरंत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, हरिद्वार को सूचना देने का निर्देश दिया गया है। आम नागरिक व अधिकारी निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • ​फोन: 01334-223999
  • ​टोल फ्री नंबर: 1077
  • ​मोबाइल/व्हाट्सएप: 7055258800, 9528250926

You may have missed