तनवीर अली हरिद्वार।
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
- हज हाउस में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पुलिस बल को किया ब्रीफ; श्रद्धालुओं से संयमित व्यवहार और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
- 4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी
रुड़की। विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स/मेले को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। पिरान कलियर स्थित हज हाउस में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।
मेला प्रभारी के.एम. भंडारी ने संभाला मोर्चा
उर्स 2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। इस बार मेले की पूरी कमान नवनियुक्त मेला प्रभारी (प्रभारी निरीक्षक) के.एम. भंडारी को सौंपी गई है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 04 जोन और 13 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
शालीनता का पाठ और उपद्रवियों पर नकेल
ब्रीफिंग के दौरान एसपी देहात ने पुलिस कर्मियों को हिदायत दी कि उर्स में देश-विदेश से आने वाले जायरीनों व श्रद्धालुओं के साथ शालीन व संयमित व्यवहार करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि माहौल बिगाड़ने, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द खराब करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस बिना किसी ढील के सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।
अस्थाई कोतवाली और विशाल सुरक्षा घेरा
पीपल चौक स्थित आशियाना गेस्ट हाउस के सामने अस्थाई कोतवाली, मेलाधिकारी कार्यालय, फायर सर्विस, वायरलेस कंट्रोल रूम और पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
- सुरक्षा बल: 103 उपनिरीक्षक, 27 महिला उपनिरीक्षक, 265 आरक्षी, 49 महिला आरक्षी, 1 कंपनी PAC, 2 कंपनी पैरामिलिट्री, 150 होमगार्ड, 3 फायर टीमें, बम निरोधक दस्ता और 2 रिकवरी वैन।
- निगरानी: 100 स्थानों पर CCTV कैमरे, 11 वॉच टावर और सहायता के लिए 27 अस्थाई पुलिस चौकियां।
23 अगस्त से लागू होगा विशेष यातायात व पार्किंग प्लान
मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात के लिए 24 बैरियर और 13 प्रमुख पार्किंग स्थल (हज हाउस, इमाम साहब, पीएनबी, नूरबीबी, बेड़पुर, चार मीनार, कॉर इंजीनियरिंग कॉलेज आदि) बनाए गए हैं।
- 1 किमी का दायरा जीरो जोन: दरगाह परिसर के 1 किलोमीटर के भीतर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- रूट डायवर्जन: 23 से 28 अगस्त तक रुड़की, हरिद्वार, धनौरी और भगवानपुर की ओर से आने वाले चार पहिया व भारी वाहनों के लिए विस्तृत डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।
इस दौरान रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ, सीओ भगवानपुर सुमित पांडे, सीओ रुड़की ओसीन जोशी, सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी सहित दरगाह प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…