तनवीर अली हरिद्वार।
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देशानुसार पिरान कलियर पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनौरी क्षेत्र में एक पुराने मुकदमे को लेकर इंस्टाग्राम पर अनावश्यक वीडियो अपलोड करने के कारण विवाद उत्पन्न हो गया था। सूचना मिलने पर कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने आरोपी को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी और बार-बार समझाया, लेकिन इसके बावजूद वह विवाद को बढ़ाने और झगड़े की नीयत से लगातार प्रयास करता रहा।
वैधानिक चेतावनियों की अनदेखी पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शांति व कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका के तहत आरोपी विरेन्द्र (30 वर्ष) पुत्र स्व. सुमेराज, निवासी ग्राम तेलीवाला, थाना कोतवाली पिरान कलियर को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल संजय रावत और कांस्टेबल विक्रम चौहान शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या विवादित सामग्री डालकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…
रेड अलर्ट: 27 सितंबर को हरिद्वार समेत चार जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, मौसम का बदला मिजाज: जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सभी अधिकारी व आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर…