तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल,
हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के ठोस और प्रभावी नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड के ‘ब्लाइंड मर्डर केस’ का पर्दाफाश कर दिया है। देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस टीम ने मौके से दबोच लिया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने खुद अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और पुलिस टीम के इस साहसिक कार्य की सराहना की।
शान्तरशाह में हुई थी हैप्पी की निर्मम हत्या
दिनांक 14 सितंबर 2026 को पतंजलि रोड, देव धर्म कांटा (शान्तरशाह) के पास अज्ञात हमलावरों ने 28 वर्षीय हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक के भाई कपिल की तहरीर पर थाना बहादराबाद में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग टास्क सौंपते हुए कई टीमों का गठन किया था।
नहर पटरी पर हुई देर रात मुठभेड़
हत्यारोपियों की तलाश में जुटी बहादराबाद पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम जब 25 सितंबर की देर रात चेकिंग कर रही थी, तभी नहर पटरी पर तिरछा पुल के पास मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से सीधी फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया।
पीछा करने पर बदमाशों ने दौलतपुर मार्ग पर झाड़ियों की आड़ लेकर फिर से पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे पुलिस की सरकारी गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस कर्मियों ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग थमने पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, तो नदी की ढलान पर एक बदमाश घायल अवस्था में मिला।
घायल बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार
पकड़े गए घायल बदमाश ने अपना नाम मुद्दसिर (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम दतौली रांगण, थाना कोतवाली देहात, जिला सहारनपुर (यूपी) बताया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है, जिसे तत्काल इलाज के लिए मेला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया। मुठभेड़ की खबर मिलते ही एसएसपी नवनीत सिंह ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फरार दूसरे बदमाश की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
हत्या की वजह: पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग
पुलिस पूछताछ में हत्या की मुख्य वजह पुरानी रंजिश सामने आई:
- वर्ष 2022 का विवाद: आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक वर्ष 2022 में सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र से एक लड़की को भगा ले गया था, जिस पर उस पर पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। जेल जाने के बाद इस्तकार को शक था कि हैप्पी ने पुलिस में उसकी मुखबरी की थी।
- स्मैक का धंधा व ब्लैकमेलिंग: जेल से बाहर आकर इस्तकार स्मैक के अवैध कारोबार में लिप्त हो गया। मृतक हैप्पी लगातार उसे पुलिस से पकड़वाने की धमकी दे रहा था और उससे रुपयों की मांग कर रहा था।
- हत्या की साजिश: हैप्पी की धमकियों से तंग आकर इस्तकार ने अपने साथियों (मुद्दसिर व अन्य) के साथ मिलकर हैप्पी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। आरोपियों ने 12 सितंबर को रेकी की और 14 सितंबर को वारदात को अंजाम दे दिया।
बरामदगी
- असलाह: 01 तमंचा (315 बोर), 02 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस।
- अन्य सामग्री: 01 मोबाइल फोन एवं 01 काले रंग की स्पलेंडर मोटरसाइकिल।
पुलिस टीम को मिला इनाम
ब्लाइंड मर्डर केस का चंद दिनों में सफल खुलासा करने और मुठभेड़ के दौरान आरोपी को दबोचने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा 2,500 रुपये तथा पुलिस महानिरीक्षक (IG) गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा 5,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।
सराहनीय कार्य करने वाली प्रमुख पुलिस टीम:
- कोतवाली बहादराबाद: प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल, उ0नि0 विकास रावत, उ0नि0 अजय कुमार, उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज, कानि. सतेन्द्र चौधरी, कानि. बलवन्त सिंह, कानि. अरुण चमोली आदि।
- सीआईयू हरिद्वार व रुड़की: निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट, निरीक्षक रविंद्र शाह एवं उनकी टीमें।
- अन्य सहयोगी बल: थानाध्यक्ष बुग्गावाला अंकुर शर्मा, थानाध्यक्ष सिडकुल अजय शाह सहित अन्य थानों के पुलिस कर्मी।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
रेड अलर्ट: 27 सितंबर को हरिद्वार समेत चार जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, मौसम का बदला मिजाज: जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सभी अधिकारी व आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर…