तनवीर अली हरिद्वार।
उत्तराखंड STF की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: शेयर बाजार के नाम पर चूना लगाने वाला दबोचा, 55 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड अमृतसर से किया गिरफ्तार,
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तराखंड ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹55.48 लाख की अंतर्राज्यीय ठगी मामले के मुख्य आरोपी को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है।
मामले के मुख्य बिंदु
- ठगी का तरीका: आरोपियों ने ‘IIFL Wealth Management’ का प्रतिनिधि बनकर IPO और शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच दिया।
- ठगी की रकम: 16 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 के बीच शिकायतकर्ता से ₹55,48,412/- RTGS के जरिए जमा कराए गए।
- आरोपी के खाते में रकम: पहली लेयर के खातों से ₹8.94 लाख आरोपी के बैंक खाते में भेजे गए, जिसे चेक व ATM से निकाला गया।
- बरामदगी: 01 मोबाइल फोन और 01 SMS अलर्ट नंबर।
डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कसा शिकंजा
मामले में दर्ज एफआईआर (मु0अ0सं0 10/2026) की जांच के दौरान STF टीम ने तकनीकी व बैंकिंग डेटा खंगाला। विश्लेषिकी में सामने आया कि ठगी की रकम में से ₹8,94,300/- पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के खाता संख्या 2898000105250822 में ट्रांसफर हुए थे। यह खाता आरोपी प्रभजीत सिंह के नाम पर पंजीकृत था।
अमृतसर से हुई गिरफ्तारी
ठगी में सक्रिय भूमिका की पुष्टि होने पर निरीक्षक विजय भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश दी। टीम ने 11 अगस्त 2026 को तारा वाला पुल, जालंधर रोड (अमृतसर) से अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम: प्रभजीत सिंह (20 वर्ष), पुत्र स्व0 जोगेन्द्र सिंह
- पता: गली नं0 07, भल्ला कॉलोनी, छेहरटा, अमृतसर (पंजाब)
पूछताछ में आरोपी ने अन्य बैंक खातों के जरिए भी ठगी की रकम निकालने और गिरोह के अन्य सदस्यों के शामिल होने की बात कबूली है। STF अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी और ठगी की बाकी रकम की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

More Stories
विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में रानीपुर विधानसभा में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में ,भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग…
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 180 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज रहा आकर्षण का केंद्र,स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में धर्मनगरी हरिद्वार राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर आई नजर,
लक्सर पुलिस ने सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा: खनन की मुखबिरी और रंजिश में हुई थी अंकित की हत्या, बाइक समेत गंगा में डुबोया था शव…