तनवीर अली हरिद्वार।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 180 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज रहा आकर्षण का केंद्र,स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में धर्मनगरी हरिद्वार राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर आई नजर,
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में धर्मनगरी हरिद्वार राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आई। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आर्य नगर चौक से शुरू होकर चंद्राचार्य चौक पर समाप्त हुई इस यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की।
यात्रा का मुख्य आकर्षण एनसीसी छात्रों द्वारा फहराया गया 180 फीट लंबा तिरंगा रहा, जिसे लेकर छात्र “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ आगे बढ़े। पूरी यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और वीरता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और राष्ट्र गौरव की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य हर नागरिक में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हजारों क्रांतिकारियों के बलिदान की बदौलत आज तिरंगा हमारी शान बना हुआ है। युवाओं का यह उत्साह दर्शाता है कि अमर बलिदानी आज भी हर भारतीय के दिल में जीवित हैं।
यात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव चौहान, कार्यक्रम संयोजक लव शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, सुनील सेठी और सुरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,