तनवीर अली हरिद्वार।
कांवड़ मेले के दौरान जीआरपी हरिद्वार की त्वरित कार्रवाई, 30 मिनट में लापता 10 वर्षीय बालक परिजनों को सौंपा,परिजनों ने पुलिस टीम की तत्परता की प्रशंसा कर आभार किया व्यक्त,
हरिद्वार। कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान जीआरपी उत्तराखंड ने त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए एक 10 वर्षीय लापता बालक को महज 30 मिनट के भीतर सकुशल ढूंढकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के परिजनों ने पुलिस टीम की तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के सेक्टर-9 निवासी अरुण सिंह अपनी पत्नी व 10 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ के साथ कांवड़ मेले में हरिद्वार आए हुए थे। रेलवे स्टेशन परिसर में अत्यधिक भीड़ के कारण बालक सिद्धार्थ अचानक परिजनों से बिछड़ गया। घबराए माता-पिता तत्काल जीआरपी हरिद्वार के खोया-पाया केंद्र पहुंचे और पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल खोजबीन शुरू की। लाउडस्पीकर के माध्यम से बालक के नाम व हुलिए का पब्लिक अनाउंसमेंट कराया गया, वहीं रेलवे प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल और आसपास के परिसरों में पुलिस टीमों को तलाशी के लिए रवाना किया गया।
सघन चेकिंग और अथक प्रयासों के बल पर पुलिस टीम ने महज 30 मिनट के भीतर बालक सिद्धार्थ को स्टेशन परिसर के ही एक हिस्से से सुरक्षित बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद बालक को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक (उ.नि.) गुरप्रीत
- महिला कांस्टेबल पिंकी कोहली
- एस.आई. (यू.टी.) रोहित रामोला
- एस.आई. (यू.टी.) मनमोहन जलाल
- एस.आई. (यू.टी.) शिवम तोमर

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…