तनवीर अली हरिद्वार।
कांवड़ मेला 2026: SDRF के जवानों की तत्परता से गंगा की तेज धारा में बह रही दो महिलाओं की बचाई जान, कावड़ यात्रा में sdrf के जवान अदम्य साहस और सतर्कता का दे रहे परिचय,
हरिद्वार। कांवड़ मेला–2026 के दौरान हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर SDRF (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) के जवानों ने अदम्य साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए एक बड़ा हादसा टाल दिया। गंगा के तेज बहाव में बह रही उत्तर प्रदेश की दो महिलाओं को जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सकुशल जल पुलिस की मदद से बाहर निकाल लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, एटा (उत्तर प्रदेश) निवासी मिथलेश (58 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय रामावतार सिंह, अपने परिवार के साथ कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान के लिए आई थीं। स्नान के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा की तेज धारा की चपेट में आकर बहने लगीं। उन्हें डूबता देख पास में खड़ी सर्वेश (50 वर्ष), पत्नी अजय प्रताप शर्मा, ने उनका हाथ पकड़कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह भी धारा में बहने लगीं।
घाट पर तैनात SDRF टीम ने दोनों महिलाओं को बहते देख बिना एक पल गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उप निरीक्षक (SI) पंकज सिंह खरोला के कुशल नेतृत्व में जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तेज बहाव के बीच प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
समय रहते मिली इस त्वरित सहायता से दोनों महिलाओं की जान बच गई। प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के बाद दोनों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सकुशल बचाए जाने पर महिलाओं और उनके परिजनों ने SDRF उत्तराखंड के जवानों की तत्परता और सेवाभाव के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…