शिवालिक नगर में विकास को मिली रफ्तार: वार्ड-4 के पार्क सौंदर्यीकरण का हुआ भव्य शुभारंभ, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विकास कार्य की शुरुआत की,

तनवीर अली हरिद्वार।

शिवालिक नगर में विकास को मिली रफ्तार: वार्ड-4 के पार्क सौंदर्यीकरण का हुआ भव्य शुभारंभ, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विकास कार्य की शुरुआत की,

शिवालिक नगर। नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या–4 में R-121 के सामने स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में इस विकास कार्य की शुरुआत की।

​समारोह को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका हर वार्ड में जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतार रही है। उन्होंने जोर देकर कहा, “पार्कों का विकास केवल खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण देने की दिशा में एक अहम कदम है। इस पार्क के आधुनिक स्वरूप से क्षेत्रवासियों को एक उत्कृष्ट सार्वजनिक सुविधा प्राप्त होगी।”

​पालिका अध्यक्ष ने आगे कहा कि नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य पालिका की पहली प्राथमिकता हैं। सड़क, नाली, पार्क और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम लगातार गति से चल रहा है। आने वाले समय में भी जनहित को सर्वोपरि रखते हुए शिवालिक नगर को एक स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सभासद हरिओम चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अजय मलिक, पंकज चौहान, मेघराज सैनी, महेश शर्मा, वीरेंद्र सरदाना, प्रमोद सैनी, त्रिलोक, अनिल शर्मा, सुभाष त्यागी, रणजीत सिंह रावत, भूषण शर्मा, बृजपाल सैनी, राकेश चौधरी, रामेश्वर दयाल, बाबूराम सैनी, ओमवीर, देव विख्यात भाटी, अंशुल शर्मा, रवि वर्मा, आदित्य मलिक, रविंद्र उनियाल, संदीप चौधरी, आरपी सिंह, जितेंद्र राय, विवेक विश्वकर्मा, अनुप रावत, साहुल चौहान, दीपिका शर्मा, नेहा, नीरज प्रेमी, हरकेश चौहान, दिनेश चौहान, वीरेंद्र बोरी, सुरेंद्र कंडवाल, बलराम नौटियाल, आशीष सहित कई पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

You may have missed