डीएलएसए सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में स्वास्थ्य, औषधि निरीक्षक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने ज्वालापुर में मेडिकल स्टोरों एवं कन्फेक्शनरी दुकानों का किया औचक निरीक्षण, जिला जेल में निरीक्षण एवं किशोर न्याय बोर्ड विधिक सहायता हेल्पडेस्क का हुआ शुभारंभ,
हरिद्वार। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) हरिद्वार श्री नरेंद्र दत्त के आदेश पर ज्वालापुर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया, वहीं जिला कारागार में बंदियों की समस्याएं सुनकर किशोर न्याय बोर्ड में निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया गया।
मेडिकल स्टोर व दुकानों पर छापेमारी।
सचिव/सिविल जज (एसडी) डीएलएसए श्रीमती सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में स्वास्थ्य, औषधि निरीक्षक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने सुभाष नगर (ज्वालापुर) स्थित मेडिकल स्टोरों एवं कन्फेक्शनरी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं की एक्सपायरी डेट, रखरखाव व साफ-सफाई की जांच की गई। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिला कारागार का जायजा।
इसके पश्चात सचिव महोदया ने जिला कारागार हरिद्वार का निरीक्षण कर बैरकों की स्वच्छता, रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता और बंदियों की समस्याएं परखीं। उन्होंने बंदियों को विधिक सलाह दी और जेल में कार्यरत अधिकार मित्रों को बंदियों की कानूनी पैरवी हेतु आवश्यक पत्राचार के निर्देश दिए।
किशोर न्याय बोर्ड में हेल्पडेस्क का उद्घाटन।
इसी क्रम में किशोर न्याय बोर्ड हरिद्वार में डीएलएसए द्वारा स्थापित ‘विधिक सहायता हेल्पडेस्क’ का उद्घाटन सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर एवं प्रधान मजिस्ट्रेट श्रीमती कंचन चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
सुविधा: हेल्पडेस्क के माध्यम से बोर्ड में आने वाले पात्र व्यक्तियों एवं आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
तैनाती: सुचारू संचालन हेतु पैनल अधिवक्ताओं और पीएलवी (अधिकार मित्रों) की ड्यूटी लगाई गई है।

More Stories
जीआरपी कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार को मिली दोहरी सफलता, चलती ट्रेन में लूट और चोरी करने वाले तीन शातिर किए गिरफ्तार, कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल, चोरी का टैबलेट और स्मार्ट पेन बरामद…
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नगर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध गांजे के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
हरिद्वार में SDRF का निःशुल्क चिकित्सा शिविर, कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेवा है पहली प्राथमिकता, 30 कांवड़ियों को दिया जीवनदान…सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर संवेदनशील घाटों और ड्यूटी प्वाइंट्स पर जवान 24 घंटे हैं मुस्तैद…