तनवीर अली हरिद्वार।
जीआरपी कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार को मिली दोहरी सफलता, चलती ट्रेन में लूट और चोरी करने वाले तीन शातिर किए गिरफ्तार, कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल, चोरी का टैबलेट और स्मार्ट पेन बरामद…
जीआरपी कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व और सीओ अनुज कुमार के मार्गदर्शन में हरिद्वार जीआरपी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल, चोरी का टैबलेट और स्मार्ट पेन बरामद किया है।
घटना 1: ट्रेन के दरवाजे पर बैठे यात्री का डंडा मारकर मोबाइल छीना
दिनांक 1 अगस्त को ऋषिकेश से हरिद्वार आ रहे यात्री बृजेश कुमार ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर मोबाइल चला रहे थे। मोतीचूर स्टेशन के पास झाड़ियों में छिपे दो बदमाशों ने बृजेश के हाथ पर डंडे से वार कर उनका मोटोरोला मोबाइल (कीमत ₹30,000) नीचे गिरा दिया और लेकर फरार हो गए।
जीआरपी पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से मोतीचूर के पास से रवि श्रीवास्तव उर्फ काका और शिवलाल (दोनों निवासी खड़खड़ी, हरिद्वार) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों से वारदात में इस्तेमाल बांस का डंडा और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। अभियुक्त शिवलाल पूर्व में भी लूट और अवैध हथियार के मामलों में जेल जा चुका है।
- पुलिस टीम: उ.नि. प्रीति कर्णवाल, उ.नि. नीरज जोशी, उ.नि. गौरव नेगी (RPF), अ.उ.नि. कैलाश नाथ, हे.कां. दिनेश पंवार, हे.कां. पृथ्वी नेगी, कां. नैथानियल भट्टी, कां. जोगिंदर।
घटना 2: साधु के भेष में बैग उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
दिनांक 4 अगस्त को हरिद्वार रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 6 के पास कनखल निवासी अविनाश चौहान की मोटरसाइकिल से कांवड़ मेले की भीड़ का फायदा उठाकर एक साधु के भेष में आए व्यक्ति ने पिट्ठू बैग पार कर दिया। बैग में रेडमी कंपनी का टैबलेट (कीमत ₹32,000), स्मार्ट पेन (कीमत ₹4,000) और राशन कार्ड था।
मौके पर तैनात कांवड़ ड्यूटी पुलिसकर्मियों और पीड़ित ने आरोपी जगमोहन (निवासी लुधियाना, पंजाब) को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
- पुलिस टीम: म.उ.नि. प्रीति कर्णवाल, अ.उ.नि. अतुल चौहान, हे.कां. कैलाश रावत, हे.कां. रविंद्र गिरी, कां. संदीप राणा, कां. अभिषेक, कां. मुकेश।
दोनों मामलों के त्वरित निस्तारण और माल बरामदगी पर जीआरपी कप्तान अरुणा भारती ने पुलिस टीमों के कार्य की सराहना की है।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…