अवैध गांजे के साथ ज्वालापुर के दो सगे भाई गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नगर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,
हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर ड्रग्स तस्करों को 9.800 किलोग्राम अवैध गांजे और एक मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।
भागने की कोशिश में धरे गए आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों और कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम 04/05 जुलाई को रेलवे कॉलोनी वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टिबड़ी फाटक की तरफ से बाइक पर आ रहे दो संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर दोनों को दबोच लिया।
बैग से बरामद हुआ करीब 10 किग्रा गांजा
पूछताछ में आरोपियों की पहचान रोहित सैनी और मोहित सैनी (पुत्रगण स्व. संजय सैनी), निवासी शांति विहार कॉलोनी, ज्वालापुर (हरिद्वार) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर रोहित के पास से 5.160 किलोग्राम और मोहित के थैले से 4.640 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
मुजफ्फरनगर के सप्लायर की तलाश जारी
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह गांजा बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) निवासी एक सप्लायर से बहादराबाद टोल प्लाजा के पास से खरीदकर लाए थे। पुलिस अब उस मुख्य सप्लायर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस टीम:
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, उ0नि0 प्रदीप कुमार, अ0उ0नि0 भरत सिंह, कान्स्टेबल जीवन तिवारी तथा एएनटीएफ टीम के कान्स्टेबल रनजीत सिंह व नितुल यादव शामिल रहे।
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नगर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध गांजे के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…