तनवीर अली हरिद्वार।
शंकराचार्य चौक पर SDRF का निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 30 कांवड़ियों को दिया जीवनदान
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेवा को प्राथमिकता देते हुए SDRF उत्तराखण्ड की टीम निरंतर प्रयासरत है। सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में हरिद्वार के संवेदनशील घाटों और ड्यूटी प्वाइंट्स पर जवान 24 घंटे मुस्तैद हैं।
जनसेवा के इसी संकल्प के तहत शंकराचार्य चौक पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में यात्रा के दौरान अस्वस्थ व थकान से ग्रसित कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।
SDRF की टीमें केवल आपातकालीन स्थितियों में ही नहीं, बल्कि हर संभव मानवीय सहायता में भी तत्पर हैं:
त्वरित रेस्क्यू: तेज जलधारा में डूबते हुए लगभग 30 कांवड़ियों को SDRF जवानों ने सकुशल बचाकर जीवनदान दिया।
स्वास्थ्य सहायता: बेहोश, घायल और अस्वस्थ श्रद्धालुओं को स्ट्रेचर के जरिए तत्काल चिकित्सा शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है।
अन्य सेवाएं: बिछड़े कांवड़ियों को उनके परिजनों से मिलाना और अन्य त्वरित सहायता प्रदान करना जारी है।
शिविर के दौरान सहायक सेनानायक श्री सुशील रावत, निरीक्षक श्री कविन्द्र सजवाण, सब इंस्पेक्टर श्री आशीष त्यागी, श्री सुरेंद्र सिंह तथा फार्मासिस्ट श्री नरेंद्र पंवार सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना संस्था की प्राथमिकता है, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…