तनवीर अली हरिद्वार
हरिद्वार में एसडीआरएफ का सराहनीय कार्य: कांगड़ा घाट पर डूब रहे तीन कांवड़ यात्रियों को SDRF ने सुरक्षित निकाला।
हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम ने अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से तीन कांवड़ यात्रियों को डूबने से बचा लिया।
मंगलवार (04 अगस्त) को कांगड़ा घाट पर स्नान के दौरान अलग-अलग समय पर तीन श्रद्धालु गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बहने लगे। घाट पर मुस्तैद SDRF उत्तराखंड की टीम ने बिना कोई समय गंवाए नदी में छलांग लगाई और रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तीनों श्रद्धालुओं की स्थिति सामान्य पाई गई है।
रेस्क्यू किए गए श्रद्धालुओं का विवरण:
सचिन (27 वर्ष): पुत्र श्यामलाल, निवासी ग्राम भडौली, जनपद पानीपत (हरियाणा)।
मनीष (16 वर्ष): पुत्र रजनीश, निवासी ग्राम ननहेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)।
विशाल (20 वर्ष): पुत्र सुंदर, निवासी ग्राम ननहेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)।
SDRF टीम की इस समय रहते की गई कार्रवाई की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है। प्रशासन ने सभी कांवड़ियों से अपील की है कि वे गंगा के तेज बहाव वाले स्थानों पर सावधानी बरतें और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…