तनवीर अली हरिद्वार।
शिवालिक नगर: शिवरतन सिटी के लोगों को मिली विकास कार्यों की सौगात, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्र में विभिन्न सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्य का किया विधिवत शिलान्यास और लोकार्पण,
विशेष संवाददाता, शिवालिक नगर
नगर पालिका क्षेत्र के नवोदय नगर (वार्ड संख्या-13) स्थित शिवरतन सिटी को जल्द ही खस्ताहाल सड़कों और नालियों की समस्या से निजात मिलने जा रही है। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्र में विभिन्न सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास और लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह नागरिकों के जीवन को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का माध्यम हैं। नवोदय नगर में शुरू हुए ये कार्य क्षेत्र की तरक्की को नई गति देंगे।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में नगर को आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अन्य जनहितकारी योजनाएं भी शुरू की जाएंगी।
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मुकेश रावत, प्रवीण चमोली, संदीप मैठाणी, देशराज पैन्यूली, जगजीवन, कृष्ण पाल, संजय कोटनाला, नीतू चौधरी, दीपा सिंह, सुनीता जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…