तनवीर अली हरिद्वार।
जीआरपी लक्सर पुलिस की तत्परता: रोती-बिलखती मिली 8 वर्षीय मासूम को सकुशल पिता से मिलाया,परिजनों की आंखें खुशी से छलक उठीं और जीआरपी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जमकर की सराहना,
जीआरपी थाना लक्सर पुलिस की सजगता और मानवीय कार्यप्रणाली के चलते एक 8 वर्षीय मासूम बालिका सकुशल अपने परिवार से मिल सकी। बच्ची के सुरक्षित हाथों में पहुंचते ही परिजनों की आंखें खुशी से छलक उठीं और उन्होंने लक्सर जीआरपी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार (3 अगस्त) को जीआरपी लक्सर की पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पर नियमित चेकिंग और गश्त पर थी। गश्त के दौरान जब टीम प्लेटफॉर्म संख्या 03/04 की तरफ बढ़ रही थी, तभी प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर एक करीब 8 साल की बच्ची अकेली और लावारिस हालत में रोती-बिलखती दिखाई दी।
खोया-पाया केंद्र में दी सुरक्षा
पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बच्ची को अपनी सुरक्षित अभिरक्षा में लिया और जीआरपी थाना लक्सर स्थित खोया-पाया केंद्र ले आई। वहां महिला कांस्टेबल ममता ने बच्ची को संभाला, दिलासा दिया और उसकी देखभाल की।
गूगल और स्थानीय संपर्क से तलाशा परिवार
मासूम से प्यार से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने गूगल और अन्य माध्यमों का सहारा लेकर संबंधित थाने व ग्राम प्रधान से संपर्क साधा। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बालिका के परिजनों का पता लगा लिया गया। इसके बाद बच्ची के पिता सितारा खान (पुत्र सतार अहमद) को तत्काल जीआरपी थाने बुलाया गया।
परिजनों ने जताया आभार
थाने पहुंचे पिता से आवश्यक कागजी कार्रवाई और पूरी तस्दीक के बाद बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बिछड़ी बेटी को सामने पाकर पिता भावुक हो गए। उन्होंने जीआरपी लक्सर पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और इस सराहनीय कार्य के लिए पूरी टीम का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
- प्रशिक्षु गुल्मनायक: मोनू कुमार
- कांस्टेबल: संदीप कुमार (कां0 04)
- महिला कांस्टेबल: ममता (म0कां0 127)

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…